ज्योतिष के अनुसार शुक्र समृद्दि ऐश्वर्य का ग्रह माना जाने वाले शुक्र दिसंबर में राशि परिवर्तन कर रहा है। शुक्र 5 दिसंबर को शाम 6 बजे धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद दिसंबर में ही शुक्र ग्रह 28 तारीख को धनु से मकर राशि में जाएगा। माह के अंत में शुक्र का ये राशि परिवर्तन कई राशियों को मालामाल करेगा।
आइए बताते हैं आपको कि आखिर वो कौन सी राशियां है जिनको जाता हुआ साल मालामाल कर जाएगा।
वृश्चिक राशि
शुक्र के दो बार गोचर का फायदा वृश्चिक राशि को मिलेगा। खासकर शुक्र के दूसरे गोचर से वृश्चिक राशि को फायदा होगा। इस राशि के जातकों को आय के स्त्रोत बढेंगे। आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी होने के साथ बचत भी बढ़ेगी। इस राशि के जातकों के रूके कार्य फिर से शुरू होंगे।
सिंह राशि
सिहं राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर शुभ फलदायी है। अगर जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो उनको सफलता मिल सकती है। जातकों को गृहस्थ जीवन में भी सफलता मिलेगा। वैवाहिक जीवन और संतान पक्ष में अच्छा
कुंभ राशि
शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए भी अच्छा फलदायी है। आय के स्त्रोत बढ़ने के साथ साथ बचत भी बेहतर होगी। कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है।इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आय में स्थिरता लाने वाला होगा। परिवार में सुख संपन्नता आऐगी। हंसी खुशी का मौहाल होगा, साथ ही परिवार मे कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।