Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

कांग्रेस ने किया पायलट का अल्टीमेटम दरकिनार,गहलोत और रंधावा को बुलावा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Sachin Pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में सचिन पायलट का अल्टीमेटम कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया है। सचिन पायलट ने जो मांग उठाई थी उसे लेकर कांग्रेस आलाकमान पायलट से नाराज है। यहीं वजह है कि अल्टीमेटम के बावजूद पायलट को कांग्रेस आलाकमान ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया है और न ही समझाइस का प्रयास किया है। अब 26 मई को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडगे ने सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारीी सुखजिंदर सिंह रंधावा को दिल्ली तलब किया है। इस दौरान विधानसभा चुनाव के साथ ही राज्य के सियासी हालात पर भी मंथन किया जा सकता है।

  • सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस हाईकमान गंभीर नहीं
  • पायलट ने निकाली थी जनसंघर्ष यात्रा
  • 11 से 15 मई तक अजमेर से जयपुर तक की थी यात्रा
  • गहलोत सरकार के खिलाफ की थी यात्रा

पायलट से दूरी बनाए हुए हैं कांग्रेस से दूरी

बता दें सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को अपनी मांगे मानने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सीएम गहलोत ने पायलट की मांगों के संबंध में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। जबकि कांग्रेस पार्टी भी सचिन पायलट से दूरी बनाए हुए है। पिछले दिनों सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ अजमेर से जयपुर तक जनसंषर्घ यात्रा निकाली थी। जिसमें आरपीएससी का पुनर्गठन, पेपर लीक पीड़ितों को मुआवजा और वसुंधरा सरकार के कार्यकाल के घोटालों की जांच की मांग की थी। इतना ही नहीं पायलट ने उनकी मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन करने की धमकी तक दे डाली थी। हालांकि कांग्रेस और पार्टी हाईकमान ने पायलट की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

हाईकमान ने पायलट के अल्टीमेटम को किया दरकिनार

राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि ऐसा लग रहा है कि जैसे कांग्रेस ने सचिन पायलट के आंदोलन, अल्टीमेटम और विरोध को दरकिनार कर दिया है। दूसरी तरफ खड़गे ने अब गहलोत और डोटासरा को 26 मई को दिल्ली तलब किया है। माना जा रहा है कि बैठक में सीएम गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी वरिष्टठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ पार्टी के सह प्रभारी भी शामिल हो सकते हैं। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को राज्य में कैसे मजबूत किया जाए और चुनावी रणनीति क्या हो इस पर चर्चा होगी। जब कांग्रेस आलाकमान और राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख नेता साथ बैठेंगे तो साफ है कि सचिन पायलट के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। ऐसे में देखना होगा कि 11 से 15 मई तक निकाली गई जनसंघर्ष यात्रा के दिया गया 15 दिन का अल्टीमेटम पूरा होने पर सचिन का अगला कदम क्या होगा। या इससे पहले पार्टी कोई बड़ा फैसला करेगी।

Post Views: 151
Tags: #Sachin PilotCM Ashok GehlotCongressMallikarjun KhargeSukhjinder Singh RandhawaUltimatum
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version