सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो का आज शुक्रवार की शाम को आगाज होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इसका उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। इस आयोजन को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा वे कार्यक्रम के दौरान नजर-ए-कृष्णा देखने के लिए उत्सुक हैं।
पीएम ने लिखा वे नजर-ए-कृष्णा देखने के लिए उत्सुक हैं
जानें आखिर क्या है जहान-ए-खुसरो-2025
पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
देश की राजधानी दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आज शुक्रवार को सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो की रजत जयंती पर कार्यक्रम का आगाज होगा। इसका आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। पीएम मोदी स्वयं कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सोशल मीडिय पर ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई है।
- दिल्ली में जहान-ए-खुसरो का रजत जयंती कार्यक्रम
- कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी
- यह सूफी संगीत को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव
- 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा ये महोत्सव
- पीएम मोदी पहली बार इसमें होंगे शरीक
- पीएम मोदी टीईएच बाजार का लेंगे जायजा
पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज शुक्रवार 28 फरवरी की शाम 7:30 बजे सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो-2025 में शामिल होने वाले हैं। बता दें प्रधानमंत्री देश की विविध कला के साथ संस्कृति को बढ़ावा देने के समर्थक रहे हैं। इसी क्रम प्रधानमंत्री मोदी जहान-ए-खुसरो में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम सूफी संगीत, नृत्य और कविता को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। साल 2001 में फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली ने इसकी शुरूआत की थी।
आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यह आयोजन अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए हो रहा है। जिसमें दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ आ रहे हैं। साल 2001 में फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली की ओर से इस आयोजन को शुरू किया था। वहीं इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।
पीएम मोदी तेह बाजार भी जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी जहान-ए-खुसरो महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के तेह बाजार भी जाएंगे। जहां पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और देशभर से लाई गईं विभिन्न कलाकृतियां, हस्तशिल्प और हथकरघा पर शॉर्ट फिल्म प्रदर्शीत की जाएगी। इस समारोह को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वयं भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। जिसमें कहा कि वे शुक्रवार 28 फरवरी की शाम को सुंदर नर्सरी में जहान-ए-खुसरो में शामिल होंगे। पीएम ने आगे लिखा है कि यह महोत्सव का 25वां संस्करण है। यह सूफी संगीत और संस्कृति को और लोकप्रिय बनाने का एक सराहनीय प्रयास रहा है। वे कार्यक्रम के दौरान नजर-ए-कृष्णा देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। वे इसके लिए मुजफ्फर अली और रूमी फाउंडेशन की पूरी टीम को इस क्षेत्र में सालों से उनकी ओर से किये जा रहे काम के लिए बधाई देते हैं।