न उम्र की सीमा हो…न जन्म का हो बंधन…बेटे की मंगेतर से पिता ने की शादी… प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसी अनोखी और चौंकाने वाली प्रेम कहानी love story सामने आई है, जो सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक चर्चा का विषय बन गई है। मामला जिले के भोट थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह कर लिया।
💔 कैसे शुरू हुई यह अजीब प्रेम कहानी?
करीब एक साल पहले, पिता ने अपने बेटे का रिश्ता अजीमनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से तय कराया था। रिश्ते के बाद उनके उस घर में अक्सर आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान पिता और बहू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और love story बात प्यार तक पहुंच गई।
🚗 बहू को डॉक्टर के बहाने भगा ले गया ससुर
कुछ दिन पहले युवक के पिता लड़की के घर कार लेकर पहुंचा और कहा कि वह उसे डॉक्टर को दिखाने ले जा रहा है। शाम तक जब दोनों नहीं लौटे तो लड़की के परिजनों ने फोन किया, लेकिन ससुर ने कहा- “अस्पताल में भर्ती है”। दो दिन बाद भी जब दोनों नहीं लौटे, तब मामला संदिग्ध लगने लगा।
🕌 निकाह के बाद घर वापसी और बवाल
आठ दिन बाद जब युवक का पिता उस लड़की के साथ निकाह कर घर लौटा, तो बेटे और मां ने हंगामा खड़ा कर दिया। घर में लात-घूंसे चले, पिता-पुत्र भिड़ गए, और बहू से अब बनी पत्नी की सास के साथ जमकर बहस हुई।
🏘️ गांव से निकाले गए दोनों
पंचायत बैठी और निर्णय लिया गया कि दोनों को गांव से निकाल दिया जाए। पिता और अब बनी पत्नी ने शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नया ठिकाना बना लिया है।
📌 समाज में सवाल लेकिन प्रेमियों को कोई परवाह नहीं
जहां समाज इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहा है, वहीं यह प्रेमी जोड़ा अपनी दुनिया में खुश है। युवती के गरीब परिवार ने भी अब मामले पर चुप्पी साध ली है। यह कहानी एक ओर सामाजिक मूल्यों पर सवाल खड़े करती है, तो दूसरी ओर यह भी दिखाती है कि “प्यार ना उम्र देखता है, ना रिश्ता”, चाहे समाज इसे कितना भी अजीब क्यों न माने।(प्रकाश कुमार पांडेय)