टेंशन में रतलाम के विधायक,वजह जानकर चौंक जाएंगे आप..

टेंशन में रतलाम के विधायक,वजह जानकर चौंक जाएंगे आप..

रतलाम। मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के कई विधायकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी को टिकट की चिंता है तो किसी को भरोसा है कि पार्टी एक बार फिर उन पर भरोसा करेगी। फिर से चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को खुश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खासतौर से रतलाम जिले की बात करें तो यहां के पांचों विधायक काफी टेंशन में बताए जा रहे हैं। राजनैतिक दलों के अंदरूनी सर्वे और ग्राउंड रिपोर्ट ने इनकी मुसीबत बढ़ा दी है। यहां दो कांग्रेस और तीन विधायक भाजपा के हैं।

विकास कार्यों पर किया फोकस
विधायकों ने खोला खजाना
मतदाताओं के बीच पैठ बनाने के प्रयास
हाल में साढ़े 12 करोड़ की स्वीकृति
जिले में सड़क और पुलियों का होगा निर्माण

दोनों ही दलों के विधायक न केवल जनता के बीच जा रहे हैं बल्कि हर एक सामाजिक आयोजनों में शामिल होने से नहीं चूक रहे हैं। जहां के लोग शिकायत करते हैं वहां के कार्यों को तत्काल नोट किया जाता है। कहीं कोई सेवाभाव में कमी न रह जाए,इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा के रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना,सिटी से चैतन्य कश्यप और जावरा से डॉ.राजेन्द्र पांडे के अलावा कांग्रेस से सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत और आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने अपने अपने क्षेत्रों में विकास के लिए विधायक निधि का खजाना खोल दिया है। विधायकों की इस दरियादिली पर क्षेत्र के लोगों को कहना है कि जब चुनाव नजदीक आ गए तभी विकास क्यों याद आ रहा है। ये काम तो पहले ही हो जाना चाहिए था।

प्रत्येक विधानसभा में ढाई करोड़ के होंगे काम

वित्तीय वर्ष 2022-23 में रतलाम जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ढाई ढाई करोड़ की राशि से विकास कार्य होंगे। जिले के कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदार ने बताया कि 25 गांव में डेढ करोड़ की लागत से सीसी रोड, 37 लाख में 8 सांस्कृतिक शेड, 25 लाख में तीन पुलिया,28 लाख में बाउण्ड्रीवाल तथा 10 लाख रुपये अन्य कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। जबकि शहर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में 207 लाख रुपये के कांक्रीट सड़क एवं विद्युतीकरण कार्य, कचरा संग्रहण वाहन के लिए भी 25 लाख रुपये तथा शेष 18 लाख रुपये से सांस्कृतिक शेड का निर्माण किया जाएगा।

सैलाना में 218 लाख में होगा विद्युतीकरण

सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 218 लाख रुपए में 45 स्थानों पर विद्युतीकरण किया जाएगा। जहां पेयजल के लिए टैंकर एवं कुआं निर्माण,सामुदायिक शेड,सड़क एवं स्कूल फर्नीचर आदि के लिए 32 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

जावरा में भी होगा यात्री सुविधाएं

यहां करीब दो दर्जन स्थानों पर 70 लाख की लागत से यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। जबकि पेयजल के लिए 40 लाख,अस्पताल क और बगीचा निर्माण के लिए 32 लाख तथा 34 लाख रुपए किताबों पर विद्युतीकरण पर खर्च होंगे। इसी तरह सड़क और घाट आदि निर्माण पर 19 लाख रुपए खर्च होंगे।

आलोट में पेयजल पर खर्च होंगे 112 लाख

आलोट विधानसभा पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 112 लाख खर्च होंगे,जबकि आवागमन में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 स्थानों पर 56 लाख के यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण किया जाएगा। शेष राशि सांस्कृतिक शेड, क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और बगीचा निर्माण आदि पर खर्च होगी।

Exit mobile version