अजब-गजब शादी: नवादा की तीन सहेलियां सूरत भागीं…दो ने कर ली आपस में शादी…तीसरी बनी ‘देवर’! चौंका देने वाला है यह लव ट्रायंगल!

Strange and amazing wedding Three friends from Nawada ran away to Surat two got married to each other the third one became brother in law

अजब-गजब शादी: नवादा की तीन सहेलियां सूरत भागीं…दो ने कर ली आपस में शादी…तीसरी बनी ‘देवर’! जानें क्या है पूरा मामला

नवादा/सूरत। बिहार के नवादा जिले से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां की तीन सहेलियां घर से भागकर गुजरात के सूरत पहुंचीं। वहां दो सहेलियों ने आपस में शादी कर ली—एक ने दुल्हन का रूप धरा तो दूसरी ने पति की भूमिका निभाई। जबकि उनकी तीसरी सहेली ने खुद को ‘देवर’ घोषित कर दिया। यह अनोखी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

घर से भागकर सूरत पहुंचीं थी तीनों सहेलियां

पूरा मामला बिहार के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र का है। जहां 19 जुलाई को तीन सहेलियां, जो एक ही स्कूल में पढ़ाई करती थीं। मार्कशीट लाने के बहाने घर से निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार 21 जुलाई को नेमदारगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस की जांच में पता चला कि तीनों लड़कियां सूरत के पटेल नगर में रह रही हैं और एक टेक्सटाइल मिल में काम कर रही हैं।

दो सहेलियों की ‘शादी’ और तीसरी बनी देवर

जांच के दौरान सामने आया कि सूरत पहुंचने के बाद दो सहेलियों ने आपस में शादी कर ली। एक ने दुल्हन की भूमिका निभाई। दूसरी ने खुद को पति माना। तीसरी सहेली ने कहा कि वह दोनों की देवर है और उनके साथ ही रहेगी।
जब पुलिस ने तीनों को बरामद कर नवादा लाया, तो नजारा देख लोग दंग रह गए। एक लड़की की मांग में सिंदूर भरा था और दूसरी पति के रूप में खड़ी थी।

गांव में मचा हड़कंप
यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, लोग हैरान रह गए। हर तरफ बस इसी ‘अनोखी शादी’ की चर्चा होने लगी। लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

नेमदारगंज थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार, यह बेहद असामान्य मामला है। लड़कियों को बरामद कर थाने लाया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही तय होगा कि आगे कानूनी कार्रवाई किस दिशा में की जाएगी। वादा का यह मामला न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे बिहार में कौतुहल और बहस का कारण बन गया है। दो सहेलियों की शादी और तीसरी का ‘देवर’ बन जाना, आम लोगों के लिए बिल्कुल अजीबोगरीब है। फिलहाल पुलिस कानूनी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई लड़कियों के बयान के बाद तय होगी। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version