Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग हिंदु धर्म में क्यों है इतना खास ? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा और श्रावण में यहां पूजा करने का महत्व 

DigitalDesk by DigitalDesk
July 11, 2023
in धर्म
0
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग हिंदु धर्म में क्यों है इतना खास ? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा और श्रावण में यहां पूजा करने का महत्व 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

श्रावण का पवित्र महीना शुरू हो गया है.यह माह भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना है. इस माह में भगवान शंकर की पूजा करने के लिए मंदिरो में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी, खासकर ज्योर्तिलिंग में भक्तों का बड़ी संख्या में तांता लगेगा. हिंदु धर्म में ज्योतिर्लिंगों की पूजा करने का खास महत्व बताया गया है. इन्हीं में से एक शिवलिंग है उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग. बाबा महाकाल की ख्याति दूर दूर से फैली हुई है. यहां रोजाना लाखों लोग दर्शन करने पहुंचते है. महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद से तो यहां बहुत भीड़ उमड़ने लगी है. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग बाकी  ज्योतिर्लिंगों में से सबसे खास है. ऐसा हम क्यों बोल रहे है , चलिए आपको बताते हैं.

 

Related posts

RASIFAL today

7 मार्च 2026 का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल और ग्रहों की स्थिति 

March 7, 2026
Chaitra Month 2026

चैत्र मास 2026: जानिए इस पवित्र महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और धार्मिक महत्व

March 6, 2026

क्यों खास है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग ?
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश का इकलौता शिवलिंग है जो दक्षिणमुखी है. यहां रोजाना सुबह 4 बजे भस्म आरती की जाती है. इस भस्म आरती को देखने रोजाना हजारों भक्त मंदिर पहुंचते है. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और उज्जैन से जुड़ी कुछ रोचक बाते भी है जिनके अनुसार महाकाल को उज्जैन के राजा भी उपाधि प्राप्त है. इसी वजह से आज भी यहां कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री रात नहीं रूकते है.

 

क्यों प्रसिध्द है उज्जैन ?
उज्जैन को पौराणिक काल में अवंती नाम से जाना जाता था. इसे प्राचीनकाल से ही धार्मिक नगरी की उपाधि प्राप्त है. आज भी रोजाना यहां लाखों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं. खासकर भगवान शंकर की भस्म आरती  देखना हर शिवभक्त का सपना होता है. कहा जाता है कि जो इस आरती में शामिल होता है , उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में खासकर वे लोग पहुंचते है जिन्हें आकाल मृत्यु का डर सताता है. महाकाल से जुड़ा मंत्र बड़ा प्रसिध्द है जिसके अनुसार काल भी उस व्यक्ति का कुछ नहीं कर पाता है जो महाकाल का भक्त होता है.

 

ज्योतिर्लिंग से जुड़ी है पौराणिक कथा
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है. इस कथा के अनुसार पौराणिक काल में अवंती नाम की एक सुंदर नगरी हुआ करती थी. यह नगरी भगवान शंकर को बेहद प्रिय थी. इसी नगरी में एक वेद प्रिय नाम का ब्राहाण रहता था जो बहुत ही बुद्धिमान और शिव भक्त था. वे भगवान की पूजा करने के लिए रोज पार्थिव शिवलिंग बनाता था. इसी काल में रत्नमाल पर्वत पर दूषण नाम का राक्षस रहता था जिसे ब्रहाजी से वरदान मिला था. इसी वरदान के बल पर यह राक्षस धार्मिक व्यक्तियों पर आक्रमण करता है.

दूषण नाम के राक्षस ने अवंती के इस ब्राहम्ण पर भी आक्रमण करने का विचार कर लिया . इसने शहर के ब्राहाणों को परेशान करना शुरू कर दिया. दूषण की हरकतों से परेशान होकर ब्राहाणों ने शिव शंकर से रक्षा के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया. भोलेनाथ ने राक्षस को कई बार नगरवासियों को परेशान न करने की चेतावनी  दी लेकिन दूषण राक्षस माना नहीं और शहर पर हमला कर दिया. इतनी चेतावनियों के बाद भी अवंती पर दूषण के आक्रमण से भोलेनाथ के क्रोध का ठिकाना नहीं रहा . भगवान शंकर धरती फाड़कर महाकाल के रूप में प्रकट हुए और उन्होंने अपनी हुंकार से राक्षस को भस्म कर दिया.  भगवान का क्रोध शांत होने के बाद ब्राहाणों ने उनसे यही विराजमान होने की प्रार्थना की, जिसे भगवान ने स्वीकार कर लिया. उसी काल से उज्जैन में शिव जी उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में वास करने लगे.

 

 

Post Views: 181
Tags: #Mahakal #Ujjain
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version