अमेरिका और चीन द्वारा अपने व्यापार समझौते को 90 दिनों के लिए बढ़ाने के बाद आज 12 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले। खबर लिखते समय तक BSE Sensex 0.10% या 80 अंक बढ़कर 80,684 पर और Nifty 50, 0.11% की बढ़त के साथ 24,612 अंक पर था। व्यापक बाजार में भी हल्की तेजी रही, जहां BSE स्मॉलकैप 0.39% और BSE मिडकैप 0.06% ऊपर रहा।
सेक्टोरल परफॉर्मेंस
शुरुआती कारोबार में Nifty IT 0.79% और Nifty Metal 0.60% चढ़े, जबकि Nifty 100 में 0.09% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 0.12% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.36% ऊपर रहे।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज Nifty में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील और TCS टॉप गेनर्स रहे। वहीं डॉ. रेड्डीज़ लैब 0.91% फिसला, ICICI बैंक, HDFC बैंक, ग्रासिम और बजाज फाइनेंस लूजर्स में रहे।
एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
जापान का निक्केई 2.46% की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.41% और शेन्ज़ेन कंपोजिट में 0.19% की बढ़त रही। अमेरिकी बाजारों में डाउ जोंस 0.45%, S&P 500 0.25% और नैस्डैक 0.30% गिरकर बंद हुए।





