Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में मायावती की इंट्री से नीतीश सरकार में हड़कंप !

बिहार में लगभग 17 प्रतिशत दलित हैं

DigitalDesk by DigitalDesk
April 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
बिहार में मायावती की इंट्री से नीतीश सरकार में हड़कंप !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। उनके लिए राज्य की नीतीश सरकार ने नियम बदला और उन्हे जेल से बाहर निकालने का रास्ता साफ कर दिया है। नीतीश के इस फैंसले से बसपा प्रमुख मायावती नाराज हो गईं। उन्होने लगातार दो ट्वीट करके बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर राज्य के कई मंत्रियों में भी बेचैनी बढ़ी है। संभावना है कि इस संंबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी चर्चा की जाए।
बिहार के मंत्रीमंड़ल में कई दलित वर्ग के नेताओं को जगह मिली है। उन्हे मंत्री पद ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बदौलत मिला है। मायावती ने जिस तरह से मामला उठाया है वो दलितों की राजनीति करने वाले नेताओं के लिए भी दिक्कतें खड़ी कर सकता है। बसपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा है कि गोपालगंज में जिस आईएएस की निर्मम हत्या की गई है वो दलित समुदाय से आते हैं। उनकी हत्या के मामले में सजा काट रहे आनंद मोहन सिंह के लिए नियम बदलना और उन्हे जेल से बाहर निकालने का रास्ता साफ करना दलितों का अपमान है। उन्होने दो अलग अलग ट्वीट करके साफ कह दिया है कि दलित इस तरह से अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बिहार में लगभग 17 प्रतिशत दलित हैं
अगर बिहार की राजनीति में दलितों के दखल की बात करें तो इनकी अनदेखी करना आसान नहीं है। यदि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति को मिला दें तो करीब 17 प्रतिशत के आसपास का इनका वोट बैंक है। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण वर्ग को नाराज करना बिहार की नीतीश सरकार के लिए कोई फायदे का सौदा नहीं होगा। जिस तरह से मायावती ने नीतीश सरकार को आंखे दिखाई हैं उसके भी अपने संकेत हैं। माना जा रहा है कि एक तरफ उत्तरप्रदेश में माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है और दूसरी तरफ नीतीश सरकार बाहुबलियों को जेल से बाहर निकालने के लिए नियमों में बदलाव करने पर उतारु है। आम आदमी के बीच बाहु​​बलियों को संरक्षण देने वाला संदेश जाएगा। यदि इस तरह का संदेश आम मतदाता के मन में घर कर गया तो नीतीश की दिक्कतें बढ़ सकतीं हैं।
मायावती ने बताया दलितों का अपमान
मायावती ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि ‘बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आन्ध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी. कृष्णैया की निर्दयता से की गई हत्या मामले में आनन्द मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में है।’उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट कहा कि ‘आनन्द मोहन बिहार में कई सरकारों की मजबूरी रहे हैं, लेकिन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम श्री कृष्णैया की हत्या मामले को लेकर नीतीश सरकार का यह दलित विरोधी व अपराध समर्थक कार्य से देश भर के दलित समाज में काफी रोष है। चाहे कुछ मजबूरी हो किन्तु बिहार सरकार इस पर जरूर पुनर्विचार करे।’
बिहार सरकार ने इस तरह बदले नियम
बिहार नीतीश सरकार जेल के मैन्युअल में बदलाव करके आनंद मोहन सिंह को जेल से निकालने का रास्ता साफ कर दिया है। बिहार में अब शासकीय अधिकारी की हत्या में दोषी करार दिए गए अभियुक्त का यदि जेल में अच्छा आचरण रहता है तो उसे रिहा किया जा सकता है। इसी नियम के बदलाव पर एक बार फिर विचार करने की मांग बसपा सुप्रीमो मायावती ने की है। बता दें कि जेडीयू के पूर्व सासंद आनंद मोहन सिंह एक बाहुबली नेता हैं और गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे पेरोल पर बाहर है और अपने बेटे की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। न्यौता देने के बहाने सियासी संपर्क भी लगातार बढ़ा रहे हैं।

Post Views: 284
Tags: #BSP # Mayawati
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version