Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में 16 अगस्त से शुरू होगा राजस्व महाअभियान—-जमीन दस्तावेजों में पारदर्शिता और सुधार का ऐतिहासिक कदम….इस तरह दूर होंगी भूमि संबंधी परेशानी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 31, 2025
in Uncategorized
0
Statewide Revenue Maha Abhiyan of Bihar Government from 16 August to 20 December 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार सरकार 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक राज्यव्यापी राजस्व महाअभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान उनके दरवाजे तक पहुंचाना है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम को राज्य सरकार ने “जनहित की ऐतिहासिक पहल” बताया है। विभागीय मंत्री संजय कुमार सरावगी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अभियान के प्रत्येक चरण में समयबद्धता, पारदर्शिता और जनसुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Zameen Survey Campaign Bihar 2025….घर-घर जाकर सुधारा जाएगा भूमि रिकॉर्ड…पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर… लाखों रैयतों को होगा सीधा लाभ

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

क्या है राजस्व महाअभियान 2025?
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की यह पहल भूमि दस्तावेजों को डिजिटल और त्रुटिरहित बनाने के लिए की जा रही है। 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में हर जिले, हर पंचायत, और हर घर तक विभाग की टीमें पहुंचेंगी।

इस अभियान के मुख्य लक्ष्य

भू-अभिलेखों में पारदर्शिता लाना

जमाबंदी रिकॉर्ड को अद्यतन और डिजिटल बनाना

नामांतरण, बंटवारा और उत्तराधिकार मामलों का त्वरित निष्पादन

आम नागरिकों को भूमि से जुड़े कागजातों तक आसान पहुंच दिलाना

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी स्तर पर पूरी सक्रियता से अभियान को सफल बनाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है।

जमीन से जुड़े कौन-कौन से सुधार होंगे?
इस महाअभियान के अंतर्गत निम्नलिखित सुधार और सुविधाएं लोगों को प्रदान की जाएंगी। डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटियों का सुधार (नाम, खाता संख्या, खेसरा, रकबा आदि)। छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना। उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण। संयुक्त जमाबंदी के बंटवारे के बाद अलग जमाबंदी बनाना। ऑफलाइन जमाबंदियों को डिजिटल फॉर्मेट में लाना।
रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी के नाम से भूमि का नामांतरण। लंबित विवादों और अर्जियों का त्वरित निपटारा। यह अभियान ना केवल रिकॉर्ड सुधारने का प्रयास है, बल्कि इसके जरिए लाखों लोगों को वर्षों से लंबित जमीन मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है।

हर घर पहुंचेगी राजस्व विभाग की टीम

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके तहत प्रत्येक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत गठित टीमें घर-घर जाकर रैयतों को उनकी जमीन से जुड़ी जानकारी देंगी। हल्का शिविरों में आवेदन जमा करने की सुविधा रहेगी। प्रत्येक पंचायत के सरकारी या सार्वजनिक भवनों में हल्कावार शिविर लगेंगे। हर हल्का क्षेत्र में दो बार शिविर आयोजित होंगे, जो कम से कम सात दिन के अंतराल पर होंगे। इस शिविर में रैयत अपनी जमीन से जुड़ी शिकायतें, सुधार, नामांतरण या रिकॉर्ड संबंधी मांगों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन प्रपत्रों के साथ आवश्यक कागजात संलग्न किए जाएंगे।

ऑनलाइन सुविधा भी रहेगी उपलब्ध

बिहार सरकार ने इस अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा है। नागरिक https://biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी जमाबंदी पर्ची देख सकते हैं
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभियान से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं और संपर्क अधिकारियों के विवरण भी प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए लाभकारी होगा, जो घर बैठे अपने रिकॉर्ड को जांचना और सुधारना चाहते हैं।

आवश्यक दस्तावेज जो देने होंगे
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
खतियान/जमाबंदी की प्रति (यदि उपलब्ध हो)
उत्तराधिकार प्रमाण (मृत्यु प्रमाणपत्र, नाता प्रमाणपत्र आदि)
बंटवारा या खरीद-बिक्री के दस्तावेज
लगान की रसीद या कर भुगतान प्रमाण

विभागीय निर्देश के अनुसार यदि किसी भी दस्तावेज की कमी के कारण आवेदन को रोका नहीं जाएगा, बल्कि नागरिक को दस्तावेज पूरा करने के लिए अवसर दिया जाएगा।

क्या है इसका सामाजिक और प्रशासनिक महत्व?

बिहार में भूमि विवाद लंबे समय से प्रशासन और आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय रहे हैं। झगड़े, मुकदमे, और अनिश्चित संपत्ति रिकॉर्डों की वजह से न केवल निजी संपत्तियों को नुकसान होता है, बल्कि विकास योजनाओं में भी बाधा आती है। राजस्व महाअभियान के जरिए भूमि रिकॉर्ड डिजिटल और पारदर्शी बनेंगे। भ्रष्टाचार और दलाल संस्कृति पर अंकुश लगेगा। जमीन से जुड़े झगड़ों और विवादों की संख्या घटेगी। गरीब और ग्रामीण नागरिकों को न्यायपूर्ण अधिकार और कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

सरकार का संदेश: “अब जमीन पर अधिकार होगा साफ़”
बिहार की नीतीश कुमार सरकार में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा “यह महाअभियान केवल दस्तावेज सुधार का कार्यक्रम नहीं है, यह जनविश्वास बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम है। वर्षों से उपेक्षित और परेशान रैयतों को अब बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए न्याय मिलेगा।
राजस्व महाअभियान 2025 बिहार की जमीन सुधार प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक अध्याय साबित हो सकता है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार की मंशा स्पष्ट है — “भू-अधिकार जनता तक”।
अगर यह अभियान योजनाबद्ध और ईमानदारी से क्रियान्वित किया गया, तो यह राज्य को भू-विवाद मुक्त और डिजिटल भूमि प्रशासन की ओर ले जा सकता है। तो अगर आप बिहार में भूमि स्वामी हैं, या विरासत में जमीन मिली है, तो 16 अगस्त से शुरू हो रहे शिविर का हिस्सा बनें, अपनी जमीन के अधिकारों को दुरुस्त करें और भविष्य के विवाद से बचें। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 509
Tags: #Statewide Revenue Maha AbhiyanBihar Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version