मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: हर वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है…कांग्रेस तिजोरी भरने के लिए जीतना चाहती है एमपी

Star campaigner of Madhya Pradesh Assembly elections

मध्यप्रदेश में विधानसभा का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 15 नवंबर की शाम को प्रचार थम जाएगा। इससे पहले कांग्रेस बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दल के स्टार प्रचारक प्रचार के मैदान में आ गए हैं। इसी क्रम में बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी आदिवासी अंचल बड़वानी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को मध्य प्रदेश पर तबाही मचाने वाला बताया। साथ ही उन्होंने दुनिया में भारत को मिल रही वाहवाही की वजह भी बताई। इस दौरान उन्होंने कहा बीजेपी का संकल्प पत्र सभी को मजबूत जिंदगी देने वाला है। बीजेपी जो कहती है, वह करके दिखाती है। जनता से से किए हर वादे पूरे किये जायेंगे। हर वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है।

भाजपा ने आदिवासी वर्ग को दिया संरक्षण

प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समाज की आस्था को लेकर कहा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है, यह भाजपा सरकार का गौरव है। इस पुण्यदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला है। वही सैंकड़ों वर्षों से हमारे आदिवासियों ने भारत को सशक्त बनाया है। संस्कृति को संरक्षित किया है। आदिवासी वर्ग का आजादी में अहम योगदान रहा। लिहाजा उस दिन जनजाति गौरव दिवस इसे याद करने का दिन है। जिस वर्ग और आदिवासी समाज की कांग्रेस ने अनदेखी की उसकी कभी परवाह नहीं की। उस आदिवासी समाज का गौरव बीजेपी ने लौटाया है। प्रधानमंत्री मोदी सभा में मौजूद लोगों को अपना परिवारजन बताया और कहा यह चुनाव सिर्फ भाजपा या कांग्रेस के बीच के नहीं हैं। यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। कांग्रेस के नेता हैं, जो एमपी को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं भाजपा मप्र को अंधकार से निकालकर लाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल अपनी तिजोरी भरने के लिए यहां कब्जा करना चाहती है। पीएम ने कहा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखिए। कैसे काली कमाई के ढेर हर दिन निकल रहे हैं। पीएम ने कहा क्या यह मेहनत की कमाई है। अगर है तो गद्दे के नीचे क्यों छिपाना पड़ रही है। पीएम ने सभी लोगों से सवाल करते हुए मोदी इसको पकड़ता है,इसलिए लोग प्यार करते हैं लेकिन वो गाली देते हैं। वो कितनी भी गालियां दें लेकिन आपका प्यार गालियों और विपक्ष के घमंड को भी चूर-चूर कर देता है।

दुनिया में मिल रही भारत को वाहवाही

पीएम मोदी ने कहा कि आज आप देख रहे हैं कि भारत को विश्व पटल पर नई बुलंदी मिली है। दुनिया में भारत की जय जयकार हो रही है। आज चारों तरफ भारत की वाहवाही हो रही है। अमेरिका में भारत की वाहवाही हो रही है। जर्मनी में भी हो रही है। कनाडा में भी हो रही है। है। कहीं पर भी जाइए आज हिंदुस्तान का जय जयकार हो रही है। यह किसके कारण। आपके एक वोट के कारण हो रहा है। आपने वोट देकर मोदी को मजबूत बनाया। देश की सरकार मजबूत बनाई। उन्होंने कहा कि जब मोदी दुनिया के बड़े-बड़े किसी दिग्गज को मिलता हैख्यूं तो महज मोदी नहीं मिलता, 140 करोड़ देशवासी उनके साथ खड़े होते हैं। इसके बाद दुनिया में जय जयकार होती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया और कहा मप्र में एक और नारा गूंज रहा है। ये नारा लोगों के दिलों से निकला है। कई दशक के अनुभव से निकला है। पीएम ने कहा आंखों से देखा है। कांग्रेस आई, तबाही लाई। मप्र ने तो इसको भुगता भी है। पिछले वर्षों के अनुभव कहते हैं। जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां खुशहाली आई है। लेकिन जहां कांग्रेस फिर सरकार में आई है, वहां समृद्ध राज्य भी संकट से घिर गए हैं।

हिमाचल में दी झूठी लॉलीपॉप

उन्होंने कहा कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों को ही नहीं माता-बहनों को और कर्मचारियों को चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा किया था। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनी लेकिन झूठी लॉलीपॉप पकड़ा कर सरकार तो बना ली। आज हालात यह हैं कि हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। किसानों को अपनी उपज पानी में बहानी पड़ी,कर्मचारियों और युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया। यही हालात कर्नाटक में है।

Exit mobile version