नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: सच और सियासत..जानें पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव क्यों कहा…कुंभ का क्या मतलब है,फालतू है कुंभ…!

Stampede at New Delhi Railway Station Political rhetoric Former Railway Minister Lalu Prasad Yadav

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ से कई लोगों से उनके अपने बिछड़ गये। दरअसल वीकेंड के चलते रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की भीड़ उमड़ी। खबर के अनुसार नई दिल्ली रेलवे के प्लेटफॉर्म क्रमंक 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी। इस बीच भुवनेश्वर राजधानी-स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पहुंचने में देरी थी। इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म क्रमांक 12-13 से जाना था। इस बीच 12 नंबर की ट्रेन का प्लेअफार्म 16 नंबर से जाने का अनाउंसमेंट होता है। इसके बाद यात्री प्लेटफॉर्म क्रमांक 12 से प्लेटफॉर्म 16 की ओर दौड़ते हैं। प्लेटफॉर्म 14 पर पहले से ही यात्रियों की भीड़ भी, जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 18 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं भगदड़ की चपेट में आने से 25 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

रेलवे ने किया प्लेटफार्म में बदलाव के एनाउंसमेंट से इनकार

वहीं उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय हादसे को लेकर कहा “शनिवार को जब यह दुखद घटना हुई उस समय प्लेटफार्म क्रंमाक 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म क्रमांक 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस खड़ी थी। इस बीच दोनों प्लेटफार्म के बीच सीढ़ियों पर यात्री के फिसल कर गिरने से उनके पीछे के कई यात्री इसकी चपेट में आ गए। इसके बाद यह दुखद घटना घटित हुई। हादसे की उच्च स्तरीय कमेटी की ओर से जांच की जा रही है। इस घटना की की उच्च स्तरीय समिति की ओर से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कोई भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया और न ही प्लेटफार्म में कोई बदलाव किया गया था। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में करीब 18 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जांच की जा रही है, इसलिए समिति की ओर से अपनी जांच रिपोर्ट और निष्कर्ष प्रस्तुत करने दें। प्लेटफार्म पर अब स्थिति सामान्य है। सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

तीर्थ यात्रियों की मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक- केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हुई भगदड़ की घटना को लेकर दुख जताया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के हादसे में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। वे प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर दिवंगत यात्रियों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की गई है। जिसमें रेल मंत्री को इस्तीफा देने और देश से माफी मांगने के लिए कहा गया है।

बदइंतजामी के चलते स्टेशन पर मची भगदड़-राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। भगदड़ में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं राहुल गांधी ने कहा भगदड़ रेलवे स्टेशन पर सरकार की बदइंतजामी और लापरवाही का नतीजा है। रेलवे संवेदनशीलता से काम करता तो इस तरह का दुखद हादसा नहीं होता।

लालू बोले- रेल मंत्री को लेना चाहिए जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भगदड़ पर दुख जताते हुए कहा “यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वे पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह रेलवे का कुप्रबंधन है। जिसके चलते इतने सारे यात्रियों की जान चली गई। इस हादसे की रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लालू प्रसाद ने कहा कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ।

बेहतर इंतज़ाम होते तो नहीं होती भगदड़ : अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रे नेता अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को हुई भगदड़ में कई यात्रियों के मारे जाने की खबर अत्यंत ही दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार होने वाले पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। राजस्थान के पूर्व सीएम ने कहा महाकुंभ के चलते उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के लिए रेलवे की ओर से बेहतर इंतज़ाम किए जा सकते थे। जिससे ऐसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता था। वे आशा करते हैं कि इस हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ शीघ्र सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हालात फिर दुबारा न बनें इस ओर भी रेल मंत्रालय की ओर से ध्यान दिया जाएगा।

मृतकों की सूची

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version