Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामला: हिंदू पक्ष की हुई बड़ी जीत…मुस्लिम पक्ष की रिकॉल एप्लीकेशन खारिज

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामला: हिंदू पक्ष की हुई बड़ी जीत...मुस्लिम पक्ष की रिकॉल एप्लीकेशन खारिज

DigitalDesk by DigitalDesk
October 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार
0
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामला: हिंदू पक्ष की हुई बड़ी जीत…मुस्लिम पक्ष की रिकॉल एप्लीकेशन खारिज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामला: हिंदू पक्ष की हुई बड़ी जीत…मुस्लिम पक्ष की रिकॉल एप्लीकेशन खारिज

यूपी में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट एक अहम फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की कोर्ट बुधवार दोपहर बाद 3:50 पर सभी 15 वादों को कंसोलिडेशन यानि एक साथ सुनवाई करने के मामले पर हिंदू पक्ष की तरफ फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की रिकॉल एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है।
मथुरा के श्री कृष्ण जन्म स्थान और शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई अब 6 नवंबर को तय की गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की कोर्ट ने सुनाया फैसला
श्रीकृष्ण जन्म स्थान और शाही ईदगाह विवाद
सभी वादों की एक साथ होगी सुनवाई
आदेश वापसी की अर्जी पर हुई थी बहस
कोर्ट ने 16 अक्टूबर को आदेश किया था रिजर्व
मस्जिद पक्ष ने रखी कोर्ट में दलील
‘सभी वादों में मांगी गई राहत अलग और असमान’
‘सभी वाद की एक साथ सुनवाई सही नहीं’
मंदिर पक्ष की ओर से दी गई यह दलील
‘सभी वादों का मुद्दा एक, अलग सुनने का औचित्य नहीं’

मुस्लिम पक्ष ने 15 वादों की एक साथ सुनवाई करने के 11 जनवरी 2024 के आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए एक रिकॉल एप्लिकेशन दाखिल की थी। जिस पर 16 अक्टूबर को बहस पूरी हो गई थी । जस्टिस मयंक कुमार जैन ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसी मामले पर आज बुधवार को फैसला सुनाया गया। पिछली बार 16 अक्टूबर 2024 को कोर्ट में हुई बहस के दौरान मस्जिद पक्ष की ओर से यह तर्क दिया था कि सभी 15 वादों के अनुतोष अलग अलग और असमान है। इसके चलते इन सब को एक साथ सुनना सही नहीं होगा। सभी में वाद बिंदुओं के अनुसार अलग- अलग सुनवाई की जानी चाहिए। और रिकॉल आवेदन को स्वीकार करने की कोर्ट से प्रार्थना की थी।

मुद्दा एक तो अगल सुनवाई औचित्यहीन

हिंदू पक्ष का कहना है कि सभी वादों का मुद्दा एक है तो अलग-अलग सुनने का औचित्य नहीं बनता है। 11 जनवरी 2024 का कोर्ट का आदेश सही है। इससे पहले कोर्ट ने श्रीकृष्ण भूमि व शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर दाखिल किए गए सभी 15 वादों को एक साथ सुनने के आदेश दिया था। वहीं वादों की पोषणीयता को लेकर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मस्जिद पक्ष की
आपत्ति को खारिज कर दिया था। इसके साथ ही वाद बिंदु तय करने के लिए पक्ष रखने का आदेश दिया था। वहीं मंदिर पक्ष की ओर से इसका विरोध किया। विरोध के साथ यह कहा गया था कि अदालत को एक ही मुद्दे को लेकर दाखिल सभी वाद एक साथ सुनने का अधिकार है। दो या अधिक वादों को एक साथ सुनवाई करने का विवेकाधिकार कोर्ट के पास है। सभी वाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल से अवैध कब्जा हटाकर कटरा केशव देव को कब्जा सौंपने के संबंधित है।

मस्जिद पक्ष की ओर से 16 अक्टूबर को पर तस्नीम अहमदी व महमूद प्राचा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दलील दी थी कि अलग अलग मांग के साथ दाखिल वादों की एक साथ सुनवाई नहीं हो सकती। सभी वादों को संयुक्त करने का आदेश पोषणीय नहीं है, क्योंकि सभी पक्षकारों से सहमति नहीं ली गई है। जिसमें उन्होंने कोर्ट में सभी मामलों को एक साथ सुनने के आदेश को वापस लेने की प्रार्थना की थी। मंदिर पक्ष की तरफ से विष्णु शंकर जैन, रीना एन सिंह ने पक्ष रखा। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने दलील दी कि रिकॉल प्रार्थना मामले को उलझाने के लिए दाखिल किया गया है। सभी विवादों का एकत्रीकरण कर तत्काल वाद बिंदु तय कर सुनवाई करने की प्रार्थना की।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 424
Tags: #Yogiaditya Nath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version