चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में सैन्य मामलों से संबंधित जानकारी जारी की

spokesperson for the Chinese Ministry of Defense recently released information regarding military matters

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में सैन्य मामलों से संबंधित जानकारी जारी की

14 अगस्त की दोपहर को, चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल छेन शी ने सैन्य मामलों से संबंधित जानकारी जारी की।
कल 15 अगस्त है, 81 साल पहले, ठीक इसी दिन जापान ने बिना शर्त आत्मसमर्पण की घोषणा की थी। लेकिन अब, जापान में दक्षिणपंथी ताकतें इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर अपनी सेना का विस्तार कर रही हैं।
इसकी चर्चा में छेन शी ने कहा कि हाल ही में, तथाकथित “बाहरी खतरों” की आड़ में, जापान ने अपने रक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है, आक्रामक बलों का जोरदार विकास किया है और अपने सैन्य उद्योग का विस्तार किया है। जापान का “नये प्रकार का सैन्यवाद” तेजी से स्पष्ट होता जा रहा है, और इससे उत्पन्न संभावित खतरों से सावधान रहना आवश्यक है। ऐतिहासिक सत्य को भुलाया नहीं जाना चाहिए और न्याय एवं शांति का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। हम जापान से आग्रह करते हैं कि वह अपने अतीत के कार्यों पर गहराई से विचार करे, अपने अपराधों को स्वीकार करे, युद्धोत्तर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का कड़ाई से पालन करे और अपने खतरनाक “पुनः सैन्यीकरण” के कृत्यों को बंद करे।
रिपोर्टों के अनुसार, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों ने हाल ही में एक बैठक की और एक संयुक्त बयान जारी कर रनआईच्याओ पर चीन के तटरक्षक बल द्वारा की गई हालिया कार्रवाई पर “गंभीर चिंता” व्यक्त की और सभी पक्षों से अपने अभियानों को “पेशेवर और सुरक्षित” तरीके से संचालित करने का आग्रह किया।
इसकी चर्चा में छेन शी ने कहा कि हम फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया द्वारा चीन के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों, हमलों और दुष्प्रचार का पुरजोर विरोध करते हैं। रनआईच्याओ पर चीनी कर्मियों पर फिलीपींस द्वारा जानबूझकर की गई उकसावे की कार्रवाई और हमले के संबंध में, चीन तटरक्षक बल ने जानकारी जारी की है और मौके पर मौजूद साक्ष्य प्रकाशित किए हैं। चीन द्वारा उठाए गए आवश्यक जवाबी कदम पेशेवर, संयमित और आलोचना से परे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version