Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

विशेष सत्र से पहले नई संसद पर पहली बार लहराया तिरंगा,क्यों शामिल हुए कार्यक्रम में खरगे?

DigitalDesk by DigitalDesk
September 17, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Vice President Jagdeep Dhankhar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद के नए भवन पर पहली बार रविवार 17 सितंबर को तिरंगा फहराया गया। यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बटन दबाकर संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद रहे हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

  • उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया ध्वजारोहण
  • लोकसभा अध्यक्ष समेत कई विपक्षी नेता पहुंचे
  • विशेष सत्र के दूसरे दिन यहीं शिफ्ट होगा कामकाज
  • तीन मुख्य गेट हैं नई संसद में
  • गजद्वार पर फहराया उपराष्ट्रपति तिरंगा
  • बटन दबाकर फहराया उपराष्ट्रपति ने तिरंगा
  • उपराष्ट्रपति धनखड़ को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने राज्यसभा महासचिव प्रमोद मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा था कि वे कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए हैदराबाद में हैं। ऐसे में 17 सितंबर को होने वाले समारोह में शामिल होना उनके लिए संभव नहीं होगा। उन्होंने लिखा कि संसद के कार्यक्रम का निमंत्रण 15 सितंबर की शाम को मिला था। जबकि CWC की बैठक काफी दिन पहले से तय थी।

Related posts

major crisis regarding the lake boundaries in Bhopal Whose business and whose home are at risk due to the NGT order

भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?

September 6, 2026
Does your car run only 30 km a week Before Even a parked car needs a workout

सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’

September 6, 2026

18 से 22 सितंबर तक होगा विशेष सत्र

केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर तक के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसद के इस विशेष सत्र की शुरुआत वैसे तो पुराने भवन से होगी लेकिन समापन नए भवन में होगा क्योंकि 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसदीय कामकाज का नई इमारत में शिफ्ट होगा। विशेष सत्र की 19 से 22 सितंबर तक की कार्यवाही ससंद के नए भवन में होगा। केंद्रीय मंत्रियों को नए संसद भवन में कार्यालय भी आवंटित कर दिए गए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत 11 वरिष्ठ मंत्रियों को ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय आवंटित हुआ है। दूसरे मंत्रियों के दफ्तर फर्स्ट फ्लोर पर होंगे। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को पुराने संसद भवन के ठीक सामने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। नए संसद भवन का निर्माण 29 महीने और 973 करोड़ रुपए की लागत के बाद हुआ है।

  • 18 सितंगर को बुलाया गया है संसद का विशेष सत्र
  • पुरानी इमारत में बुलाया गया है संसद का विशेष सत्र
  • गणेश चतुर्थी के दिन कामकाज नए भवन में शिफ्ट होगा
  • विशेष सत्र के शेष 4 दिन का कामकाज भी यही होगा

नया भवन नया परिधान

नए संसद भवन में कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोड बदल दिया गया है। अब संसद के कर्मचारियों को नए ड्रेस कोर्ड का पालन करना होगा। नए ड्रेस कोड में नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार ब्यूरोक्रेट्स बंद गले के सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनकर संसद आएंगे। उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग वाली होगी।

जी 20 देशों के स्पीकर्स की होगी मीटिंग

नए संसद भवन में 13-14 अक्टूबर को G20 देशों के अध्यक्षों की मेजबानी भी की जाएगी। आमंत्रित देशों की संसद के अध्यक्ष भी इसमें हिस्सा लेंगे। यह पार्लियामेंट-20 ग्रुप की 9वीं बैठक होगी। बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। नई संसद के लोकसभा कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के बगल में पवित्र सेंगोल को भी स्थापित किया गया है।

Tags: hoisted the tricolorNew Parliament BuildingSpecial session of ParliamentVice President Jagdeep Dhankhar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version