उत्तरप्रदेश में अलर्ट मोड पर सपा पंचायत चुनावों की चिंता सता रही सपा को

उत्तरप्रदेश में राजनैतिक दल पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। पंचायत चुनाव को सभी दल सत्ता के सेमीफायनल के तौर पर देख रहे हैं।
इसलिए दलों की तरफ से तैयारियां जोरो पर है। समाजवादी पार्टी इन चुनावों के लिए अभी से अलर्ट मोड पर है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि- इन चुनावों में उस खास ख्याल रखना होगा क्योंकि चुनावों में परिसीमन और आरक्षण पर काम होगा । इन दोनो के डाटा पर समजावादी पार्टी नजर रखेगी। पार्टी का मानना है कि इस पर नजर रखने के लिए उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं और कार्यालय स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी ने इसके लिए प्रदेश स्तर तक के नेताओं को अलर्ट पर ऱखा है। राजधानी लखनऊ में मुख्यालय स्तर पर भी इसे लेकर वरिष्ठ नेता काम में लगे है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि – आरक्षण और परिसीमन के डाटा पर नजर रखना इसलिए भी जरूरी है कि इसमें सत्ताधारी दल किसी तरह की गड़बडी न कर सके। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को गड़बड़ी की आशंका इसलिए लगती है क्योंकि उनका मानना है कि भाजपा के पास आई प्रोफेशन्लस है और तकनीकी भी है। ऐसे में भाजपा डेटा और तकीनीकी का अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है। जिससे समाजवादी पार्टी के लिए जातीगत समीकरणो को बदला जा सकता है। अगर ऐसे में जातिया आंकड़ा प्रभावित होता है तो समाजवादी पार्टी के पीएडी फैक्टर को नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनावों के परिसीमन पर पूरी नजर रखी है। पार्टी का कहना है कि अगर उसे इसमें किसी भी तरह से गड़बड़ी लगी तो वो इसे चुनाव आयोग जा सकती है।

Exit mobile version