साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने क्यों कहा मालदीव को चुकाना होगी कीमत!

South Superstar Nagarjuna Maldives Trip Canceled Social Media Video Viral Lakshadweep

मालदीव पर छिड़ी बहस खत्म नहीं हो रही है। ये बहस बंद होने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर अब तेजी से #Boycott Maldives ट्रेंड करने लगा है। इस सबके बीच दक्षिण के जाने माने फिल्म कलाकार सुपरस्टार नागार्जुन भी अब मालदीव के मंत्रियों से नाराज हैं। नागार्जुन ने अपना मालदीव का ट्रिप भी कैंसल कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे मालदीव ट्रिप को कैंसल करने की वजह पर बात कर रहे हैं।

दक्षिण के सुपर स्टार के रुप में पहचान बनाने वाले नागार्जुन दरअसल अपने परिवार के सदस्यों को लेकर मालदीव वैकेशंस के लिए जाने वाले थेथे। लेकिन अब नागाजुन ने अपना इरादा बदल दिया है। इतना ही नहीं नागार्जुन Boycott Maldives ट्रेंड से सहमत हैं। इसी कड़ी में आगे कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना मालदीव ट्रिप भी कैंसल किया है।

छुट्टियां मनाने जाने वाले थे मालदीव

नागार्जुन के अनुसार बीते कुछ समय से वे फिल्मों में काफी व्यस्त थे इस वजह से वे परिवार के साथ टाइम नहीं बिता पा रहे थे। परिवार को समय देने के लिए उन्होंने ट्रिप का प्लान बनाया था। ऐसे में उन्होंने छुट्टी के लिए मालदीव को चुना था, लेकिन अब नागार्जुन वहां नहीं जा रहे हैं। नागार्जुन के सामने आए वीडियो में वे अपने मालदीव ट्रिप पर बात करते दिख रहे हैं। उनके मुताबिक वे 17 जनवरी को मालदीव छुट्टियां मनाने जाने वाले थे क्योंकि वे परिवार के लिए समय नहीं निकाल सकता थे।

ना सामी रंगा’ और बिग बॉस में व्यस्त थे नागार्जुन

दरअसल नागार्जुन ‘ना सामी रंगा’ और ‘बिग बॉस’ में व्यस्त थे और बीते 75 दिनों से कोई ब्रेक नहीं लिया था।ऐसे में नागार्जुन ने बताया उन्होंने मालदीव के अपने टिकट कैंसल कर दिए हैं, और अब अगले हफ्ते लक्षद्वीप जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। मालदीव के मंत्रियों ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणियां कीं, जो आपत्तिजनक थीं, और उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम मोदी 1.5 अरब लोगों के नेता हैं और दुनिया भर में उनका बहुत सम्मान किया जाता है।

Exit mobile version