Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

जेल की कोठरी में काटी सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने रात….जानें रिहाई के बाद क्या बोले अल्लू अजुर्न

DigitalDesk by DigitalDesk
December 14, 2024
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
South superstar Allu Arjun released from Hyderabad Central Jail on Telangana HC bail
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आखिरकार तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें लेने के लिए उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर सेट्रल जेल के बाहर पहुंचे थे। बता दें दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के दूसरे दिन आज शनिवार 14 दिसंबर सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है।

  • सेन्ट्रल जेल में कैदी नंबर 7697 थे अल्लू अर्जुन
  • पिता और ससुर ने किया जेल से रिसीव
  • जेल की कोठरी में गुजारी रात,फर्श पर ही सोए
  • नहीं खाया जेल का खाना
  • 13 दिसंबर को किया था अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार
  • तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
  • जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह जेल से रिहा हुए अल्लु अर्जुन
  • चंचलगुडा जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की रिहाई से जहां एक ओर उनके फैन्स में खुशी हैं तो वहीं जेल से रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन के परिवार ने भी राहत की सांस ली है। वे परिवार के पास अपने घर पहुंच गए हैं। अल्ल अर्जुन ने घर पहुंचने पर सभी फैन्स का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद अदा किया। इसके साथ ही कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। वे ठीक हैं और वे कानून में यकीन रखते हैं। अदालत में यह मामला चल रहा है ऐसे में वे कमेंट नहीं करेंगे।वे कानून का पालन करने वाले नागरिक है। पुलिस के साथ सहयोग करने की भी बात अल्लू अर्जुन ने कही।

Related posts

Daily Horoscope

8 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल ग्रहों की स्थिति और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

March 8, 2026
T20 World Cup

अहमदाबाद में महा मुकाबला: तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगा भारत….जानें क्या है टीम इंडिया का प्लान

March 8, 2026

वहीं पीड़ित परिवार के प्रति अल्लु अर्जून ने दुख जताते हुए कहा- जिस महिला की जान गई है। उनके परिवार के साथ उनकी संवेदना है। यह एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। वे पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए मौजूद रहेंगे। इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। हादसे को लेकर अल्लू अर्जुन ने कहा यह अनजाने में हुआ था। जब वे फिल्म देखने गये थे, तो अचानक ऐसी घटना घटी। यह घटना जानबूझकर नहीं की गई थी। उन्होंने कहा वे पिछले 20 सालों से फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर में जाते रहे हैं। अब तक ऐसा हादसा नहीं हुआ।

इसलिए किया गया था सुपर स्टार को गिरफ्तार

बता दें साउथ सुपरस्टार और ‘पुष्पा 2’ के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में बड़ी कार्रवाई की गई थी। पुलिस की ओर से अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। फिल्म पुयपा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान पिछले दिनों थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई दर्शक घायल हो गए थे। पुलिस ने इस हादसे के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दरअसल फिल्म पुष्पा-2 ही नहीं स्वयं अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी इतनी अधिक है कि दर्शक उनकी एक झलक पाने को आतुर नजर आते हैं। इस क्रम में जब अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म के प्रमोशन करने अलग-अलग शहरों में जा रहे थे।

इसी बीच में हैदराबाद के संध्या थिएटर भी पहुंचे तो अल्लू अर्जन और स्थानीय प्रशासन को शायद अंदाजा भी नहीं था कि वहां इतनी बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो जाएगी। यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ी थी। जिसके चलते यह भगदड़ हो गई और दुखद घटना हो गई। हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार का सपोर्ट भी किया। अल्लू अर्जुन की ओर से इस हादसे को लेकर दुख भी जताया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी की। इलाज का वादा भी उन्होंने किया था। उस समय अल्लू अर्जुन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 445
Tags: #Allu Arjun released Hyderabad Central Jail#South superstar Allu Arjun#Telangana HC
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version