सौगात ए मोदी अभियान…नजर में भाईजान!..जानें क्या है भाजपा का अभियान और किसे मिलेगा लाभ?
ईद पर देशभर में 32 लाख गरीब मुसलमान भाईयों को BJP ‘सौगात-ए-मोदी’ देगी। इस किट में क्या-क्या है यह चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल भाजपा की ओर से घोषित गरीब मुसलमानों को दी जाने वाली ‘सौगात-ए-मोदी’ किट में सेवइयां के साथ खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा ही नहीं महिलाओं के लिए सूट के कपड़े भी हैं।
BJP देगी ईद पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को सौगात
नाम दिया है सौगात-ए-मोदी किट
अभियान 25 मार्च से नई दिल्ली में हो चुका है आगाज
ईद के मौके पर बीजेपी की ओर से एक ऐसा कदम उठाया गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक माना जा रहा है। दरअसल ईद के मौके पर देशभर के गरीब मुसलमानों को बीजेपी बड़ी सौगात देने जा रही है। बीजेपी ने देशभर के करीब 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद त्योहार के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ नाम की किट देने की घोषणा की है। यह अभियान पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके तहत देश भर में करीब 32 हजार पार्टी पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में जाकर संपर्क करेंगे। इस पहल का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर खुशियां मनाने में सहायता करना है।
सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या है खास
ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बीजेपी की यह ‘सौगात-ए-मोदी’ किट में क्या है। इसमें क्या-क्या सामान होगा। बता दे की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ‘सौगात-ए-मोदी’ किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है। गरीब मुसलमान भी अपने अपने घरों में अच्छे से ईद मना सकें। इसलिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से उन्हें ईद मनाने लिए यह किट दी जा रही है। इस किट में वे सभी ज़रूरी सामग्री है, जिसका इस्तेमाल कर गरीब
मुसलमान अपनी ईद मना सकते हैं।
‘सौगात-ए-मोदी” किट में ईद के लिए जरूरी सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा और मुस्लिम महिलाओं के लिए सूट का कपड़ा भी है। इसके अतिरिक्त किट में कुछ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी रखी गई है जो त्योहार के दौरान मुसलमानों के लिए उपयोगी हों। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कहना है कि यह योजना न केवल त्योहार मनाने में सहायता प्रदान करेगी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को ‘चंद दलालों और समाज के कथित ठेकेदारों’ के प्रभाव से बाहर निकालने में भी मदद करेगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली के गालिब अकादमी से की गई।