जल्द तपने लगेगा उत्तर भारत,कुछ इस तरह होगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में  मौसम 

जल्द तपने लगेगा उत्तर भारत,कुछ इस तरह होगा मौसम का हाल

उत्तर भारत में बहुत जल्द मौसम बदलने वाला है। देश के कई राज्य सुबह से ही तपने लगे हैं। मौसम विभाग की माने तो कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार बन रहे है। जबकि मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। जिन राज्यों का तापमान कम है वहां भी जल्द 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना बढ़ गई है।

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से ही तेज गर्म हवाएं चलने लगीं हैं। जिसके कारण लोगों का लू का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में एक दो दिन के भीतर तपिस बढ़ेगी यहां का अधिकतम तामपान 40 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, जबकि अधिकतम तामपान 37 डिग्री दर्ज हो सकता है। मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में अभी तापमान 40 से 42 डिग्री तक है। दूसरे राज्यों की बात करें तो कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री से नीचे है। जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

उत्तर प्रदेश में  मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम शुष्क है और तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। यहां न्यूनतम 19 और अधिकतम 39 डिग्री तापमान बने रहने की संभावना है।

यहां ओले और बारिश की संभावना

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है। जिसके कारण पूर्वी विदर्भ से लेकर कर्नाटक के तटीय इलाकों तक कम दबाव का इलाका बना हुआ है। इन परिस्थतियों के चलते देश के करीब एक दर्जन राज्य में इस प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसमें राजस्थान, हरियाणा,पंजाब,हिमाचल, उत्तराखंड,लददाख,जम्मू कश्मीर,गोवा,महाराष्ट्र,कर्नाटक आदि राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में कहीं कहीं बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। जबकि ओडिशा राज्य में हीट वेब चलने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम में हो रहे बदलाव से संभावना यह भी जताई जा रही है कि जिन राज्यों में बारिश होगी वहां तापमान में कमी हो सकती है लेकिन उमस की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। तेज धूप और गर्मी भी बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है।

शनिवार की रात से बढ़ सकती है गर्मी

भारत के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देश में औसतन तापमान में शनिवार को बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 39 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा रविवार को दिन में कहीं कहीं बादल छाए रहने की उम्मीद है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें और घर से कम से कम निकलें। ज्यादा गर्मी के कारण लू लगने और गले में खरास जैसी समस्या बढ़ सकती है।

 

Exit mobile version