सोनू निगम के साथ मुंबई के इवेंट में धक्कामुक्कीः सेल्फी का क्रेज या सोनू के बयान जिम्मेदार

मुंबई। सोनू निगम एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई है जिसमें  सोनू की टीम के 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सोनू और उनकी टीम मुंबई के चेंबूर में बीती रात को एक म्यूजिक इवेंट कर रहे थे।

सोनू निगम अस्पताल पहुंचे

सोनू निगम ने घटना के बाद की आपबीती भी न्यूज एजेंसी एएनआई को बताई। खबर के मुताबिक, सोनू निगम ने कहा, “कॉन्सर्ट के बाद,  मैं स्टेज की सीढ़ियों से उतर रहा था. तभी एक आदमी स्वपनिल प्रकाश फाटेरपेकर ने मुझे पकड़ा। उसने मुझे बचाने आए हरी और रब्बानी को धक्का दे दिया। तब मैं सीढ़ियो से गिर गया। मैंने एक शिकायत दर्ज की है।”

सोनू निगम के बॉडीगार्ड का एक्सरे

सोनू निगम को इस घटना में कोई चोट नहीं आई, लेकिन वह अपने बॉडीगार्ड हरी और रब्बानी खान को अस्पताल लेकर गए थे। दोनों का एक्स-रे कराया गया है। फिलहाल, दोनों ठीक हैं।

हालांकि, कांस्पिरैसी थियरी ढूंढने वाले लोगों का यह भी कहना है कि सोनू निगम के अजान पर दिए गए बयान से गुस्सा होकर भी यह हरकत की जा सकती है। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर इस बारे में लिख भी दिया है। सोनू निगम ने कुछ साल पहले लाउडस्पीकर पर दिए जानेवाली अजान को लेकर अपनी असहजता जाहिर की थी, जिस बयान पर काफी हंगामा भी हुा था।

 

Exit mobile version