सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती,बुखार ने सोनिया गांधी को घेरा

Sonia Gandhi Health

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते पिछले दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

बता दें सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके चलते उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जानकारी के मुताबिक 76 वर्षीय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर बताई जा रही। अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि बुखार के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।
बता दें कांग्रेस की पहली अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 मार्च को अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली में स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। अब वहां डॉक्टरों की टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। ताजा जानकारी में बताया गया है कि उनकी हालत अभी स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें लगातार निगरानी में रखे हैं। साथ ही साथ उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य परेशानियों का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट भी किए जा रहे हैं।

पहले भी किया गया था अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य स्तर में लगातार गिरावट आने का एक संकेत यह भी है कि वे इस साल भी दूसरी बार बीमार पड़ चुकी हैं। इससे पहले वे जनवरी के महीने में भी बीमार हो गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों फेफड़े की समस्यासे जूझ रही हैं। जनवरी में भी उस समय भी सांस लेने में तकलीफ के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Exit mobile version