चार साल बाद चुनावी प्रचार में उतरीं सोनिया गांधी,हुबली साधा बीजेपी पर निशाना कहा—बीजेपी डाका डालकर सत्ता हथियाने में माहिर

Sonia Gandhi Election Campaign

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में चल रहा है। असली लड़ाई 10 मई को होने वाली है। क्योंकि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने जा रहे हैं। तब राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी जोरशोर से प्रचार कर रही है। पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई नेता जहां बीजेपी के लिए प्रचार करने आ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं। इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पहुंचीं। शनिवार को हुबली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं।

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर वार

हुबली की रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस का यह ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जिस राज्य में भी कांग्रेस की सरकार बनी उसने अपने हर चुनावी वादे को समय पर पूरा किया। वे ये साफ तौर पर कहना चाहती हैं कि किसी भी नेता की किस्मत आमजन ही तय करती है। सोनिया ने कहा जनता की किस्मत भी अकेले नेता लोग तय नहीं कर सकते। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया और कहा ये लोग जनता को डरा रहे हैं। अगर राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद यहां नहीं मिलेगा। सोनिया गांधी हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच पर आते ही सोनिया गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लिया और बीजेपी को लोकतंत्र की परवाह न करने वाली पार्टी बताया। सोनिया ने कहा ये एक ऐसी पार्टी है जो डाका डालकर सत्ता हथियाने में माहिर है और बीजेपी को लोकतंत्र की परवाह नहीं है। सोनिया ने कहा इनके नेता धमकी देते हैं कि अगर बीजेपी नहीं जीती तो कर्नाटक के लोगों को पीएम मोदी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। यहां दंगे होंगे। वे बीजेपी और उसके नेताओं को बताना चाहती हूं कि कर्नाटक के लोग किसी के आशीर्वाद पर नहीं। अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। सोनिया गांधी ने कहा उन्हें पूरा व‍िश्‍वास है क‍ि अब इस राज्‍य के द‍िन बदलने वाले हैं।

लगा दिग्गिजों का जमावड़ा

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कर्नाटक में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस। सभी पार्टी के नेता जोर दे रहे हैं। हर पार्टी वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां बीजेपी के लिए प्रचार करने जा रहे हैं वहीं सोनिया गांधी कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचीं। सोनिया गांधी कई सालों बाद चुनाव प्रचार करती नजर आईं।

13 मई को आएंगे चुनावी नतीजे

बता दें कर्नाटक में प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। पीएम मोदी अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कांग्रेस पर हमला बोल चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध रही है। फिर इस बार प्रचार में इस बीच नेताओं ने जहरीला सांप, जहरीली लड़की, निकम्मा बेटा जैसे कई शब्दों का इस्तेमाल किया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी की ओर से की जा रही कोशिश वोटरों को रिझाने में कामयाब होती है या नहीं। किस पार्टी के मुखिया की ताजपोशी होगी यह 13 मई को नतीजे आने पर पता चलेगा।

Exit mobile version