साल का पहले सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को पड़ने वाला है।ग्रहण सुबह 7 बजकर चार मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक होगा। ग्रहण मेष राशि में है और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ये ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होगा औरकुछ राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ संकेत नहीं लेकर आ रहा है।आइए आपको बताते है कि ये सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए बेहतर है और किन राशियों के लिए नहीं।चार राशियां ऐसी है जिनको ग्रहण मालामाल करने वाला है आइए बताते हैं आपको कि वो कौन सी चार राशि हैं-
चार राशियों को माला माल करेगा ग्रहण
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहण बहुत सारे शुभ समाचार लेकर आने वाला है। इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदे के साथ साथ कार्यक्षेत्र और आय के क्षेत्र में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आय में बेतहाशा वृद्दि होगी।
मिथुन राशि –मिथुन राशि वालों के लिए साल का पहला ग्रहण बहुत भाग्यशाली साबित होगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और अचानक धन लाभ के संकेत भी हैं। इस दौरान आय बढ़ने के साथ साथ शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए पहला सूर्यग्रहण बहुत ळाभकारी है। भाग्य साथ देगा और हाथ में लिए ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए ये शुभ फलदायी होगा।
मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण लाभ दिलाने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्दि होगी। परिवार और दोस्तों के साथ बेहतर वक्त गुजरेगा।




