Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Weather News:पर्वतीय राज्यों में बर्फवारी का मैदानी इलाकों में सीधा असर,उत्तर भारत समेत दिल्ली में फिर दी ठंड ने दस्तक

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Weather News:पर्वतीय राज्यों में बर्फवारी का मैदानी इलाकों में सीधा असर,उत्तर भारत समेत दिल्ली में फिर दी ठंड ने दस्तक

Snowfall in hilly states has direct impact on plains cold again knocks in North India including Delhi

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

weather news:उत्तर भारत समेत दिल्ली में शुक्रवार की सुबह फिर एक बार ठंड ने दस्तक दे दी। पर्वतीय राज्यों में बर्फवारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई राज्यों में धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन मौसम विभाग ने कई राज्यों में एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जिस कारण फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

  • पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी
  • उत्तर भारत में फिर देखने को मिलेगा ठंड का प्रकोप
  • अगले दो दिन में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
  • जम्मू कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद
  • मप्र के कुछ जिलों में बारिश की संभावना
  • गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है बारिश

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप फिर देखने को मिलेगा। इसके अलावा राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में भी इन दोनों दिन हल्की बारिश या फिर बादल छाए रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर सर्विस के महेश पालवत का कहना है कि अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जम्मू कश्मीर में भी ठंड का सितम जारी है। इलाके में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर और ठंड का प्रकोप कम हो रहा था, लेकिन एकबार फिर से तापमान में गिरावट आई है। बता दें पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आना शुरु हो गई। अगले तीन चार दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य में 31 जनवरी तक ठंड रहेगी और इसके बाद तापमान बढ़ेगा। सर्द हवाओं और बारिश की वजह से ठंड अचानक बढ़ गयी है। 29 जनवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ही ओले गिर सकते हैं। आज यानी 27 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शनिवार से फिर शीतलहर शुरू हो सकती है।

मध्य प्रदेश का मौसम

बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। राज्य के कई जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी मप्र के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को राज्य के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगेगा और ठंड कम होनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है। बादलों की वजह से राज्य में पिछले 48 घंटों से धूप नहीं निकली है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत मिली है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक होगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में 29 और 30 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है।

पूर्वांचल में कैसा रहेगा मौसम?

बीते कई दिनों से यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई है। इसके बाद गुरुवार को राज्य के पश्चिमी हिस्से में तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। वहीं प्रयागराज समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश भी हुई है। जबकि बारिश के बाद शुरू हुई तेज हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा है। आज शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। दूसरी ओर पूर्वांचल में शुक्रवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां भी तेज हवाओं के कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन शनिवार से हवा की रफ्तार कम होने पर तापमान में बढ़ेगा इसके बाद ठंड से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में टूटा ग्लेशियर

हिमाचल प्रदेश के चंबा से बड़ी खबर आ रही है। यहां पांगी घाटी में ग्लेशियर टूट गया है। ग्लेशियर टूटने की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। ऐसा लग रहा है जैसे ग्लेशियर की नदी बह रही हो। ग्लेशियर टूटने की वजह से दो गांवों से संपर्क टूट गया है।

Post Views: 263
Tags: Delhiice age in hill states weather departmentNorth Indiaonce touched by coldrain and
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version