Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गोल्ड स्मगलिंग…! अभिनेत्री रान्या को इस पार्टी की सरकार ने अलॉट की थी जमीन…स्मगलिंग के पैसे से बनाया जा रहा था स्टील प्लांट..!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
smuggling case kannada actress Ranya Rao harshavardhan Ranya gold karnataka steel plant karnataka government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गोल्ड स्मगलिंग केस में पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव हर्षवर्धिनी रान्या कर्नाटक में स्टील प्लांट लगाने की तैयारी कर रही थीं। कर्नाटक में तत्कालीन बीजेपी  सरकार की ओर से रान्या को फरवरी 2023 में 12 एकड़ जमीन भी अलॉट कर दी गई थी।

  • 3 मार्च को गोल्ड के साथ पकड़ीं गईं थीं रान्या राव
  • अभिनेत्री के पास से मिला था 14.2 किलो गोल्ड
  • बेंगलुरु के केंपागौड़ा एयरपोर्ट पर किया था गिरफ्तार
  • फरवरी 2023 में दी थी सरकार ने जमीन
  • स्टील प्लांट के लिए आवंटित की गई थी जमीन
  • 138 करोड़ का प्रोजेक्ट था स्टील प्लांट

कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड KIDB ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि रान्या राव की फर्म क्षीरोडा इंडिया को राज्य के तुमकुरु जिले के सिरा औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आवंटित की गई थी। सरकार की ओर से रान्या की फर्म को करीब 12 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। जिसमें रान्या वहां स्टील प्लांट लगाने की तैयारी कर रही थी। इस प्रोजेक्ट में वह करीब 138 करोड़ रुपए निवेश करने वाली थीं। हालांकि इस प्रोजेक्ट से राज्य के 160 लोगों को रोजगार मिलता।

Related posts

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

September 19, 2026
Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

September 19, 2026

ऐसे में जब मामले ने राजनीतिक रंग लिया तो कर्नाटक उद्योग मंत्री एमबी पाटिल के कार्यालय की ओर से रान्या के जमीन आवंटन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। इस जानकारी में बताया गया है कि बीजेपी की सरकार में रान्या राव को जमीन दी गई, लेकिन विधानसभा के चुनाव में दो महीने बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई।

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस DRI की ओर से इस मामले में टी राज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। टी राज एक बड़े होटल व्यवसायी का बेटा बताया जा रह है। वहीं आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत में उसे पेश किए जाने के बाद राज को पांच दिन की कस्टडी में भेज दिया गया।

इससे पहले बेंगलुरु की आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत की ओर से रान्या राव को 24 मार्च तक ज्युडीशियल कस्टडी में भेज दिया है। रान्या राव को तीन दिन तक DRI की कस्टडी में रखने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया गया था।

रान्या से मिला था 14.2 किलो गोल्ड

कन्नड़ की फेमस एक्ट्रेस रान्या राव को पिछली 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु स्थित केंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकड़ा था रान्या दुबई से लौटने समय गिरफ्तार की गईं थीं। दुबई से लौटते समय रान्या ने अपने बेल्ट में सोना छिपाया था…ऐसे में उन पर स्मगलिंग का प्रकरण दर्ज किया गया है।

वहीं इससे पहले पुलिस की ओर से 6 मार्च को रान्या राव के लावेल रोड स्थित अपार्टमेंट की तलाशी ली थी। यहां से पुलिस की टीम को 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद जब्त किये गये थे। रान्या से बरामद सोने की कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस तरह अभिनेत्री रान्या राव से कुल 17 करोड़ 29 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।…..प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: # Steel plant#Gold smuggling case#Kannada actress Ranya Rao#Karnataka BJP government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version