AUS Under-19 vs IND Under-19: ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का धमाका 22 गेंदों में कंगारुओं के होश उड़ाए

भारतीय अंडर-19 टीम ने ब्रिसबेन में खेले गए पहले यूथ वनडे (IND U19 vs AUS U19, 1st Youth ODI) में शानदार जीत हासिल की। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने कंगारुओं का घमंड तोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत में वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी चर्चा का बड़ा विषय रही। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 38 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 1 शानदार छक्का शामिल रहा। उनकी बल्लेबाजी ऐसी रही कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एकदम बेबस नजर आए। वैभव ने आते ही हर गेंद पर अटैक किया और विपक्षी टीम को सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं अभिज्ञान कुंडू ने भी बल्ले से शानदार योगदान दिया। उन्होंने 74 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 87 रनों की दमदार पारी खेली। उनकी पारी ने भारत की जीत को और आसान बना दिया। मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उनकी पारी को एंटरटेनिंग बताया। यह जीत भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली रही और युवा बल्लेबाजों ने एक बार फिर भविष्य की झलक दिखा दी।

Exit mobile version