Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

फिर गरमा सकता है किसानों का मुद्दा, किसान संगठन मार्च में संसद के बाहर करेंगे किसान-महापंचायत

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2023
in उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
फिर गरमा सकता है किसानों का मुद्दा, किसान संगठन मार्च में संसद के बाहर करेंगे किसान-महापंचायत

प्रतीकात्मक तस्वीर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Kisan MahaPanchayat In Delhi:  एक बार फिर किसानों का मसला गरम हो सकता है। किसान संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ ने हाल ही में एक बैठक की, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग करते हुए 20 मार्च को संसद के बाहर ‘किसान महापंचायत’ करेग।

  • कई किसान संगठनों ने इस बैठक में हिस्सा लिया
  • इसका नेतृत्व युद्धवीर सिंह, राजा राम सिंह और डॉ. सुनीलम कर रहे थे
  • कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाला किसान संगठन है संयुक्त किसान मोर्चा
  • वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग लगातार कर रहा है
  • संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में आम बजट की आलोचना करते हुए इसे ‘किसान विरोधी’ करार दिया और उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार पर अन्य कई आरोप भी लगाए

आगे का फैसला 20 मार्च को

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर वह एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। इसी कड़ी में देशभर के किसान 20 मार्च को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। युद्धवीर सिंह का आरोप है कि पिछली बार किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जो आश्वासन दिए थे, वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। चूंकि सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है तो पहले 20 मार्च को दिल्ली में किसान महापंचायत करेंगे। इसके बाद  ही बड़े आंदोलन का फैसला किया जाएगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
किसान नेता डॉ. सुनीलम ने यह भी कहा कि इस बार संयुक्त किसान मोर्चा का एक संविधान बनेगा। इसी के आधार पर आगामी फैसले होंगे और  31 सदस्यीय एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।

क्या-क्या हैं मांगें

संयुक्त किसान मोर्चा सरकार से कई मांगें कर रहा है, जो लंबे समय से उसके एजेंडे पर है। किसान संगठनों की नाराजगी की वजह से फिर से आंदोलन की तैयारी हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना, कर्ज माफी, लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री को पद से हटाना, किसान आंदोलन के दौरान किसानों से किए वादे पूरे करना है। इसके साथ ही एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी लागू करने की मांग कर रहा है।

क्या था किसान आंदोलन

पिछले साल यानी 2022 के मार्च-अप्रैल में एक साल से भी अधिक समय तक चलने के बाद किसान-आंदोलन वापस लिया गया था, क्योंकि सरकार ने तीनों किसानी वाले बिलों को वापस ले लिया था। वह किसान आंदोलन 26 जनवरी को लालकिले पर हमला करने, खालिस्तानियों के बीच में घुसने, निहंगों द्वारा एक आदमी की सरेआम हत्या करने और लखीमपुर खीरी में चार-पांच लोगों की पीटकर हत्या करने के बाद खासा बदनाम भी हुआ था।

हालांकि, किसान संगठनों ने उन सब का दोषी सरकार की तानाशाही को बताया था। इस बार देखना यह होगा कि क्या देश एक बार फिर से उसी रास्ते पर जाएगा या बीच का समाधान निकलेगा।

Post Views: 160
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version