Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

अब सीवान में जहरीली शराब का कहर, बिहार में ये कैसी शराबबंदी है जो जान पर बन आई है

3 की मौत, 12 से अधिक गंभीर

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2023
in बिहार, मुख्य समाचार
0
नीतीश ने खाई सौंगध, बीजेपी नहीं करेंगे गठबंधन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सीवान। लगभग महीने भर का समय ही बीता है, जब छपरा में जहरीली शराब से लगभग 100 लोगों की जान चली गयी थी। लगभग इसलिए कि सरकारी आंकड़ों और जमीनी आंकड़ों में फर्क था। शराबबंदी वाले उसी बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर मचाया है। इस बार सीवान में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। सीवान सदर अस्पताल में 7 लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

  • सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बाला और भोपतपुर गांव में लोगों ने जहरीली शराब पी
  • रविवार शाम को अचानक एक-एक करके मरीज सदर अस्पताल आने लगे
  • देर शाम अस्पताल पहुंचते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई
  • रात में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, दर्जन भर की हालत गंभीर है
  • स्थानीय लोगों ने जहरीली शराब पीने की बात कही है
  • प्रशासन ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है
  • परिजनों के मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी गई है, अस्पताल में ताला लगा दिया गया है
  • पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।

प्रशासन ने 10 को किया गिरफ्तार

सीवान में जहरीली शराब पीकर मरनेवालों के परिजनों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और मौत का आरोप लगाया है। जिले के डीएम अमित कुमार पांडेय ने प्रशासनिक स्तर पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि लोगों की तबीयत कैसे बिगड़ी और मौत हुई है।

गुप्त सूचना और अनुसंधान के क्रम में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी बिहार में दिसंबर 2022 में ही जहरीली शराब पीने से लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी। बिहार में कहने को शराब पर बंदी है और यह एक बड़ा राजनीतिक मसला भी बन चुका है।

अब तक उपलब्ध सूचना के अनुसार लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बाला गांव और भोपतपुर गांव का यह मामला है। यहां पर जिला प्रशासन को कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय बीमार लोगों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने बीमार लोग और उनके परिजनों से मुलाकात की, हालांकि अस्पताल के गेट पर ताला लगा दिया गया है, ताकि मीडिया वाले वहां पहुंच कर और छानबीन न कर सकें।

नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े हैं

वैसे तो इस मामले में अभी तक मुख्यमंत्री का बयान नहीं आया है, लेकिन शराबबंदी पर अपने रुख को लेकर वह तनिक भी नहीं हिले हैं। आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में सारण में शराब पीकर हुई मौतों के बाद उन्होंने विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ तुम-ताम से बात करने और गुस्सा दिखाने के बाद प्रेस के सामने भी एक संवेदनहीन बयान दिया। उन्होंने प्रशासनिक असफलता या पुलिस की लापरवाही पर बात नहीं की और कहा कि जो शराब पिएगा वो मरेगा ही।

विपक्ष बनाएगा मुद्दा?

सवाल यह है कि क्या इस बार बिहार के विपक्षी दल फिर एक बार सत्तारूढ़ नीतीश पर हमलावर होंगे, जैसा वे पिछली बार हुए थे। तब इस मसले पर जहां एक तरफ राज्यसभा में बिहारी नेता सुशील कुमार मोदी ने सवाल उठाया, तो दूसरी तरफ भाजपा विधायकों ने बिहार विधानसभा के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया था।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार अगर अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सारण से सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा था कि शराबबंदी पूरी तरह असफल हो चुकी है। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को फ्रस्ट्रेटेड करार दिया था।

Post Views: 128
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version