सिसोदिया की गिरफ्तारी और लगातार पूछताछ के बाद क्या दिल्ली में AAP की सरकार पर है संकट?

Deputy CM Sisodia arrest

नई दिल्ली।  दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुबह चीफ जस्टिस से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया। हालांकि, चीफ जस्टिस ने उनको हाईकोर्ट जाने की सलाह दी।

सिसोदिया की गिरफ्तारी आगे बढ़ेगी या नहीं?

सीबीआई कोर्ट ने बीते सोमवार को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर मनीष सिसोदिया को भेजा था। वैसे, पूछताछ के दौरान अधिकारियों को सीबीआई कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा।

अब केजरीवाल क्या करेंगे?

सिसोदिया को 2021-22 के लिए आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं पर लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि आबकारी नीति तैयार करने में अनियमितताएं थीं और उसका मकसद आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों को कथित तौर पर लाभ पहुंचाना था।

सीबीआई के अधिकारी सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने कहा कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।  सीबीआई ने कहा है कि सिसोदिया ने टालने वाले जवाब दिए और सबूत दिखाए जाने के बाद भी उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। बहरहाल, सवाल अभी ये है कि केजरीवाल क्या करेंगे, क्योंकि उनका अभी तक कोई पुख्ता बयान सामने नहीं आया है। केजरीवाल दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनके पास कोई विभाग नहीं है।

इस बात को लेकर अभी कयास ही लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल का अगला कदम क्या होगा?

Exit mobile version