Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

झारखंड में सियासी बौछार…JMM ने क्यों कहा..जब तक कांग्रेस हमारे साथ है, तब तक संथाल परगना कांग्रेस के साथ..संथाल परगना का सियासी गणित

DigitalDesk by DigitalDesk
June 27, 2025
in Uncategorized
0
Signs of sourness in relations between Jharkhand Mukti Morcha (JMM) and Congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच रिश्तों में खटास के संकेत मिल रहे हैं। JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि “जब तक कांग्रेस हमारे साथ है, तब तक संथाल परगना कांग्रेस के साथ है”, यानी साफ संकेत कि कांग्रेस की पकड़ इस क्षेत्र में JMM के सहारे ही बनी हुई है।

झारखंड में संथाल परगना को लेकर JMM-कांग्रेस की खींचतान

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

क्या महागठबंधन टूट की ओर?

JMM का तीखा बयान

JMM नेताओं का मानना है कि संथाल परगना में जनता का विश्वास हेमंत सोरेन और पार्टी के प्रति है। 2024 विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की 18 में से 17 सीटें महागठबंधन को मिली थीं, जिनमें JMM को अकेले 11 सीटें मिलीं। वहीं सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट कहा “जब तक कांग्रेस हमारे साथ है, तब तक संथाल परगना कांग्रेस के साथ है। इस बयान का साफ मतलब है कि JMM का मानना है कि कांग्रेस को संथाल परगना में जो भी राजनीतिक सफलता मिल रही है, वह JMM के कंधे पर सवार होकर ही है।

कांग्रेस का जवाब..तो एक सिक्का हो जाएगा खोटा

इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि “हम गठबंधन के दो पहलू हैं। एक भी पहलू अलग हुआ तो सिक्का खोटा हो जाएगा।” उन्होंने JMM को गठबंधन धर्म निभाने की सलाह दी और बताया कि कांग्रेस का संथाल परगना में अपना आधार है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने दो टूक कहा “हम गठबंधन के दो पहलू हैं। एक भी निकला तो सिक्का खोटा हो जाएगा। उन्होंने JMM को सावधानी और संयम की नसीहत दी और कहा कि संथाल में कांग्रेस का भी स्वतंत्र जनाधार है। साथ ही ये भी दोहराया कि महागठबंधन की जीत संयुक्त प्रयास का नतीजा है।

 

2024 चुनाव: सीटों का बंटवारा
JMM – 11 सीटें
कांग्रेस – 4 सीटें
राजद – 2 सीटें
BJP – 1 सीट (जरमुंडी)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से चुनाव जीतकर सत्ता हासिल की, जो संथाल परगना का ही हिस्सा है। झारखंड की सियासत में खिचड़ी पकने लगी है। संथाल परगना बना JMM-कांग्रेस संबंध का टेस्टिंग ग्राउंड। झारखंड की राजनीति इन दिनों संथाल परगना के इर्द-गिर्द सिमटती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ महागठबंधन (JMM, कांग्रेस, RJD) के बीच सार्वजनिक बयानबाज़ी और अंतर्विरोध उभरने लगे हैं। JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का हालिया बयान इसी बढ़ती खटास की ओर इशारा करता है।

क्या टूट की ओर है गठबंधन?

गठबंधन के घटक दलों में तालमेल की कमी, नेताओं की बयानबाजी में कटुता, और सहक्रियता के बजाय श्रेय लेने की होड़ यह दिखा रही है कि महागठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं।

बीजेपी ने ली चुटकी

झारखंड भाजपा ने इस बयानबाजी को लेकर चुटकी ली है। प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि महागठबंधन का गठन ही सत्ता और लाभ के लिए हुआ था और अब उसमें दरार स्पष्ट दिख रही है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने तीखा तंज कसते हुए कहा “यह गठबंधन सिर्फ सत्ता और लूट के लिए बना है। पांच साल से पहले ही दरार बढ़ेगी।

संथाल परगना का सियासी गणित

2024 विधानसभा चुनाव में 18 सीटों में
JMM – 11 सीटें
कांग्रेस – 4 सीटें
राजद – 2 सीटें
BJP – 1 सीट (जरमुंडी)

बरहेट, जहां से हेमंत सोरेन जीतकर CM बने

संथाल परगना के प्रभाव को लेकर JMM-कांग्रेस में शुरू हुई जुबानी जंग महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर रही है। अगर यह खींचतान बढ़ी, तो गठबंधन में दरार पड़ना तय है, जिसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिल सकता है। आने वाला समय बताएगा कि यह खिचड़ी पकेगी या पकते-पकते गठबंधन का स्वाद बिगाड़ देगी। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 143
Tags: #Jharkhand Mukti Morcha#Santhal ParganaCongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version