पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, हजारों नम आंखों ने दी विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, हजारों नम आंखों ने दी विदाई

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्ध मूसेवाला (28 वर्ष) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया. हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. इसके पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. रविवार की शाम उनकी हत्या कर दी गई थी.

पसंदीदा ट्रैक्टर से निकली अंतिम यात्रा

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा एचएमटी 5911 ट्रैक्टर से निकाली गई. जिसे फूल माला से सजाया गया था. मूसेवाला की कई मीडिया पोस्ट में यह ट्रैक्टर दिखायी देता था. इसके अलावा ट्रैक्टर पर स्टील की प्रतीकात्मक एक AK-47 बनाकर रखी गई थी.वह बंदूक पसंद करते थे. उन्हें इस ट्रैक्टर से इतना लगवा था कि उन्होंने इसे विशेष तौर पर मॉडिफाइड करवाया था. ट्रैक्टर पर लिखा हुआ था, जिउंदा-वसदा रह। साथ ही सिद्धू के मूंछों पर ताव देने वाला फोटो भी लगाई गई थी.

अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब हुजूम उमड़ पड़ा. इसके चलते उनके अंतिम संस्कार के वेन्यू में भी बदलाव किया गया. सिद्धू के पिता ने अपनी पगड़ी उतारकर दुख जताया. साथ ही वहां पहुंचे लोगों का शुक्रिया अदा किया. सिद्धू के माता-पिता ने बिलखते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी. वह अपने गानों में अक्सर मूंछ पर ताव देते थे. इसलिए पिता ने भी उनकी मूछों पर ताव दिया.

Exit mobile version