योगी आदित्यनाथ के बारे में ये क्या कह रहे सिद्दू मूसेवाला के पिता

siddhu muswwala

अगर योगी आदित्यनाथ पंजाब के मुख्यमंत्री होते तो मेरे बेटे की हत्या नहीं होती। ये कहना है दिवंगत पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला के पिता का । मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह न ये बात उनकी बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

क्या कहा बलकौर सिंह ने

बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर कटाक्ष किया और कहा कि पंजाब के किसी मंत्री या मुख्यमंत्री में इतनी ताकत नहीं कि कउद कोई फैसले ले। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार दिल्ली के पास गिरवी रखी है। उन्होंने पंजाब पुलिस की अमृतपाल सिंह पर करी कारवाई के बारे में कहा कि केंद्र सरकार की मदद के सहारे पंजाब में इतनी बड़ी कारवाई हो रही है।

योगी के बारे में क्या बोले बलकौर सिंह

मूसेवाला के पिता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने यूपी में बदमाशों की सफाई कर दी है।, इसलिए 2024 के चुनावों में योगी आदित्यनाथ को ही वोट करना है। बलकौर ने कहा कि अगर योगी पंजाब के मुख्यमंत्री होते तो पंजाब में भी बदमाशों को सफाई हो जाती।

गोली मारकर हत्या हुई थी सिद्दू मूसेवाली की

सिद्दू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के कनाड़ा के साथी गोल्डी बराड़ ने ली थी।

सिद्दू की हत्या 29 मई 2022 को हुई थी।

Exit mobile version