भारत का एक ऐसा घातक तेज गेंदबाज, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचा, उसका करियर बहुत जल्दी खत्म हो गया। नाम है सिद्धार्थ कौल। 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी में उन्होंने 10 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी टीम से विराट, जडेजा और अन्य खिलाड़ी आगे बढ़े, लेकिन कौल का करियर गुमनामी में चला गया। सिद्धार्थ कौल ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले। टी20 में उनके खाते में 4 विकेट आए, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। डेथ ओवरों में उनकी स्विंग और स्लोअर गेंदबाजी बल्लेबाजों को परेशान करती थी, लेकिन लगातार मौके न मिलने से उनका करियर ठहर गया। कौल आईपीएल में भी खेले और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की खिताबी जीत का हिस्सा रहे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कई बार टीम को जीत दिलाई, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह पक्की नहीं कर पाए। आखिरकार, नवंबर 2024 में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। फिलहाल वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी कर रहे हैं, जहां वे 2017 से जुड़े हुए हैं। अगर उन्हें और मौके दिए जाते तो आज वे जसप्रीत बुमराह की तरह घातक गेंदबाज साबित हो सकते थे।
Cricket News: टीम इंडिया का तेज गेंदबाज और वर्ल्ड कप बिजेता खिलाड़ी कर रहा SBI में नौकरी
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार
- Tags: #SiddharthKaul #TeamIndia #CricketNews #WorldCupWinner #FastBowler #IPL #SunrisersHyderabad
Related Content
नई दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: सभी के लिए लाभकारी वैश्वीकरण को बढ़ावा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट
By
DigitalDesk
September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?
By
DigitalDesk
September 15, 2026
सेवा से संकल्प तक… मोदी के 25 साल के सफर को MP में जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी
By
DigitalDesk
September 15, 2026