भारत में लंबे इंतजार के बाद टेस्ला ने आखिरकार अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिलीवरी शुरू कर दी है। कॉरपोरेट जगत से पहली टेस्ला कार INOX ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन को सौंपी गई। इस मौके पर खुद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उन्हें बधाई दी। सिद्धार्थ जैन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। 2017 में उन्होंने टेस्ला की फ्रेमोंट फैक्ट्री का दौरा किया था और तब से इस पल का इंतजार कर रहे थे।
सिद्धार्थ जैन का परिचय
सिद्धार्थ जैन INOX ग्रुप के बोर्ड मेंबर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। ग्रुप सिनेमा मल्टीप्लेक्स, गैस और अन्य कई क्षेत्रों में कारोबार करता है। जैन 2001 से ग्रुप की लीडरशिप टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद INSEAD (फ्रांस) से एमबीए किया। इसके अलावा वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सदस्य भी हैं।
टेस्ला की भारत में एंट्री
टेस्ला ने 15 जुलाई 2025 को आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में कदम रखा। कंपनी ने पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और दूसरा दिल्ली के एयरोसिटी में खोला है। भारत में कंपनी ने Model Y के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। रियर-व्हील ड्राइव (RWD) की कीमत 59.89 लाख रुपये और लॉन्ग रेंज ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की कीमत 67.89 लाख रुपये तय की गई है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 69.15 लाख रुपये है।
सिद्धार्थ जैन का परिचय
सिद्धार्थ जैन INOX ग्रुप के बोर्ड मेंबर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। ग्रुप सिनेमा मल्टीप्लेक्स, गैस और अन्य कई क्षेत्रों में कारोबार करता है। जैन 2001 से ग्रुप की लीडरशिप टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद INSEAD (फ्रांस) से एमबीए किया। इसके अलावा वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सदस्य भी हैं।
मस्क का व्यक्तिगत संदेश
टेस्ला की पहली डिलीवरी पर एलन मस्क ने खुद सिद्धार्थ जैन को बधाई दी। जैन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया—“यह मेरे लिए खास पल है। इंडिया इंक में टेस्ला का पहला मालिक बनने का सपना पूरा हुआ।” जैन ने लिखा कि वे सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार टेस्ला को भारत की सड़कों पर उतारकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
टेस्ला से बढ़ती उम्मीदें
टेस्ला की एंट्री को भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी देशभर में अपने शोरूम और चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करेगी। इंडस्ट्री विशेषज्ञों के अनुसार, टेस्ला का आगमन भारतीय ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देगा और स्थानीय कंपनियों को भी EV टेक्नोलॉजी में तेजी से निवेश करने को प्रेरित करेगा।