शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर फिर साथ दिखे, वायरल हो रहा है ‘घूरने वाला’ वीडियो

शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर फिर साथ दिखे, वायरल हो रहा है ‘घूरने वाला’ वीडियो

टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों इंग्लैंड में युवराज सिंह के चैरिटी इवेंट में साथ नजर आए। इस इवेंट में विराट कोहली, रवि शास्त्री, क्रिस गेल और केविन पीटरसन जैसे क्रिकेट दिग्गज भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रवींद्र जडेजा मजाक में शुभमन गिल को सारा के नाम पर छेड़ते दिख रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में गिल और सारा एक-दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

इस बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सारा तेंदुलकर, शुभमन गिल को एक अनजान लड़की से बात करते देख पीछे मुड़कर ‘घूरती’ हुई नजर आती हैं। यह वीडियो युवराज सिंह के इसी इवेंट का बताया जा रहा है।

हालांकि गिल और सारा के बीच रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इन दोनों को लेकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

यह इवेंट भारत और इंग्लैंड के लॉर्ड्स टेस्ट से पहले हुआ था। इस मैच में शुभमन गिल बतौर कप्तान बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे। भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है। अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट होना है, जो सीरीज की दिशा तय करेगा। गिल एंड कंपनी के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा होगा।

Exit mobile version