Wednesday, March 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गोगामेड़ी हत्याकांड….शार्प शूटर्स की एक गलती ने बिगाड़ दिया ये फुलप्रूफ प्लान..इस तरह पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Shri Rashtriya Rajput Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi Massacre
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दोनों शार्प शूटर्स समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा है। इनमें तीसरा शख्स वो व्यक्ति है जिसने दोनों शूटर्स को भागने में मदद की थी। बता दें पिछले पांच दिन से दोनों शूटर्स पुलिस को चकमा दे रहे थे। ये इस दौरान चार राज्यों में घूमे। आखिरकार एक तस्वीर वायरल हुई और उन्हें पकड़ लिया गया।

  • दो मुख्य आरोपी के साथ मददगार भी पकड़ाया
  • पुलिस की पकड़ में नितिन फौजी और रोहित राठौड़
  • चंडीगढ़ की सेक्टर-24 स्थित होटल में कर रहे थे आराम
  • होटल में फर्जी आईडी के सहारे ठहरे थे आरोपी
  • पुलिस ने होटल के रिसेप्शनिस्ट को भी पकड़ा

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ अब पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। शनिवार रात पुलिस की एक टीम ने चंडीगढ़ की होटल में आरोप से सो रहे नितिन और रोहित को धर दबोचा। इनकी गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-24 स्थित एक होटल में दबिश दी थी। टीम ने यहां होटल का रजिस्टर जांचा और तीन लोगों को लेकर पूछताछ की। इस बीच खुलासा हुआ कि ये तीनों ही आरोपी होटल में फर्जी आईडी के सहारे ठहरे थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने होटल के रिसेप्शनिस्ट को भी गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:मध्य पूर्व में तनाव चरम पर….UAE पर फिर ड्रोन-मिसाइल हमले..जानें आज के ताजा समाचार

March 18, 2026
AAP MP Raghav Chadha: न्यूनतम बैलेंस पर जुर्माना खत्म करने की मांग तेज, संसद में राघव चड्ढा ने बैंकिंग सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

AAP MP Raghav Chadha: न्यूनतम बैलेंस पर जुर्माना खत्म करने की मांग तेज, संसद में राघव चड्ढा ने बैंकिंग सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

March 17, 2026

बता दें हरियाणा स्थित धारूहेड़ा रेलवे स्टेशन पर ये लोग थे तो सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्लान के अनुसार दोनों आरोपी डीडवाना भाग गए। वहां से फिर वे धारूहेड़ा पहुंचे थे। पहला सबूत पुलिस को धारूहेड़ा से ही मिली। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने दिल्ली स्पेशल सेल की मदद लेकर और दोनों के संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए मोनू मानेसर के साथ ही भोंडसी जेल में बंद कुछ खूंखार कैदियों से पूछताछ की थी। इस बीच आरोपी सड़क मार्ग से राजधानी जयपुर से होते हुए डीडवाना-सुजानगढ़-धारूहेड़ा पहुंच गये। फिर वे उसके आगे बस के जरिए मनाली पहुंचे। वहां से वापस चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-22 आए, लेकिन पकड़े गए। पुलिस की टीम ने उनके साथ एक और युवक उधम सिंह भी गिरफ्तार किया है। गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों की भागने में मदद की थी। दोनों आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उपयोग किये गये हथियारों को छुपा दिया था।जिससे भागते समय ट्रेन या बस में जांच हो तो पकड़े न जा सकें। पूछताछ के बाद प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि आरोपी शनिवार शाम होटल में ठहरने के लिए पहुंचे थे। सेक्टर 24 में बनी यह होटल शराब ठेके से लगी हुई है। जिसकी तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 105 में आरोपी ठहरे थे। रविवार सुबह सेक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने सेक्टर-24 पुलिस चौकी प्रभारी और करीब दर्जनभर पुलिसकर्मियों की मदद से होटल में दबिश दी। होटल में दस्तावेजों की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया।

Post Views: 97
Tags: MassacreShri Rashtriya Rajput Karni Sena PresidentSukhdev Singh Gogamedi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version