नई दिल्ली। श्रद्धा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है। उसके मुताबिक श्रद्धा के लिव-इन-पार्टनर आफताब ने आरी से ही शव के 35 टुकड़े किए थे। इससे पहले माइटोकॉन्ड्रियल DNA रिपोर्ट में श्रद्धा के बाल और हड्डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई थी। वहीं, महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ऐसा पिछले महीने आई एक और DNA जांच में पता चला है।
26 साल की श्रद्धा जिस फ्लैट में आरोपी आफताब के साथ रहती थी, वहां मिले खून के निशान भी श्रद्धा के खून से मैच कर गए हैं। पुलिस ने श्रद्धा के पिता के सैंपल लेकर यह DNA जांच कराई थी। इस तरह पुलिस ने तीन अहम जांचों में आरोपी के खिलाफ सबूत मिलने का दावा किया है। आरोपी आफताब पूनावाला ज्यूडीशियल कस्टडी में है।
क्या था पूरा मामला
दिल्ली का यह बहुचर्चित मामला है और दिल्ली पुलिस के मुताबिक 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था।
पिछले महीने आफताब का नार्को टेस्ट किया गया था। इसमें उसने श्रद्धा के मर्डर की बात कबूली थी। श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को आरी से काटकर फ्रिज में सुरक्षित रखने और उसे 18 दिन तक लगातार जंगलों में ठिकाने लगाने का आइडिया भी इन्हीं वेब सीरीज और क्राइम शोज से सीखा था।
गूगल के जरिए उसने खून साफ करने का तरीका भी ढूंढ़ा था।