हरियाणा यूथ कांग्रेस के नतीजों में चौंकाने वाला मोड़! हिमानी नरवाल बनीं प्रदेश सचिव, लेकिन…

हरियाणा में कांग्रेस की यूथ विंग ने अपने संगठनात्मक चुनाव के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिनमें एक बेहद चौंकाने वाला नाम सामने आया है। इस बार हरियाणा यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निशिथ कटारिया को चुना गया है, जो पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश सचिव के पद को लेकर हो रही है, जहां हिमानी नरवाल का नाम सामने आया है। हिमानी को यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव चुना गया है, जबकि वह इस दुनिया में अब नहीं हैं।

ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया ने उठाए सवाल, अध्यक्ष ने दी सफाई

हिमानी नरवाल की इसी साल मार्च में रोहतक में हत्या कर दी गई थी। इसके बावजूद उनका नाम प्रदेश सचिव के तौर पर सामने आना सभी को चौंका गया। हालांकि, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निशिथ कटारिया ने इसे “सम्मान” की भावना से जोड़ते हुए कहा कि हिमानी ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया था और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही। उन्होंने बताया कि हिमानी ने समय रहते रजिस्ट्रेशन कराया था और चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई। लेकिन क्योंकि चुनाव पूरी तरह डिजिटल था, इसलिए उनका नाम वोटिंग लिस्ट में बना रहा और उन्हें वोट मिले।

अब सवाल ये है कि क्या यह मामला कांग्रेस की पारदर्शिता को दर्शाता है या फिर संगठन की लापरवाही का उदाहरण है। हालांकि, अभी तक इन चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है और पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मामले पर मंथन किया जा रहा है।

Exit mobile version