एलन मस्क को लेकर झटका…300 बिलियन डॉलर से नीचे लुढ़की नेट वर्थ, जानें अमेरिकी टैरिफ से क्यों लगा झटका?

एलन मस्क को लेकर झटका…300 बिलियन डॉलर से नीचे लुढ़की नेट वर्थ, जानें अमेरिकी टैरिफ से क्यों लगा झटका?

अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद जहां पूरी दुनिया के शेयर मार्केट में हाहाकार मच गया है। दुनिया के कई अरबपतियों की संपत्ति पर भी इसका ​नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इससे एलन मस्क भी अछूते नहीं हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में हालांकि मस्क अब भी टॉप पर हैं, लेकिन नवंबर 2024 के बाद पहली बार एलन मस्क की संपत्ति 300 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार 8 अप्रैल को अपडेट हुई सूची में एलन मस्क की नेट वर्थ 298 बिलियम पर पहुंची है। जबकि 7 अप्रैल को यह 302.39 बिलियन डॉलर थी।

एलन मस्क सोमवार 7 अप्रैल को ब्लूमबर्ग की दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की सूची में 6वें सबसे बड़े नुकसान वाले शख्स थे। ओवरऑल बात करें तो इस सूची में 271 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जो अब तक का तीसरा सबसे खराब दिन था।

एलन मस्क पहली बार 300 बिलियन डॉलर से नीचे लुढ़के

Tesla Inc इंक के मालिक एलन मस्क की संपत्ति नवंबर 2024 के बाद पहली बार 300 बिलियन डॉलर से नीचे दर्ज की गई है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से लगाए जा रहे टैरिफ के अंधाधुंध नतीजों ने उनके स्वयं के सबसे करीबी लोगों को भी खासा नुकसान पहुंचाया है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर नजर डाले तो एलन मस्क की टेस्ला के स्टॉक में नुकसान बढ़ने के बाद उनको सोमवार 7 अप्रैल 2025 को 4.4 बिलियन डॉलर का नुकसान दर्ज किया गया है। जिससे उनकी कुल संपत्ति घटकर 298 बिलियन डॉलर पर आ गई है। इससे पहले पिछले हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को मस्क को भी 31 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था। इस साल 2025 में अब तक एलन मस्क 134.7 बिलियन डॉलर का नुकसान उठा चुके हैं।
सोमवार 7 अप्रैल को ब्लूमबर्ग की दुनिया के पांच सौ सबसे अमीर लोगों की सूची में एलन मस्क छठे सबसे अधिक नुकसान वाले शख्स थे। कुल मिलाकर इंडेक्स में करीब 271 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। यह अब तक का तीसरा सबसे खराब दिन माना जा रहा है

हैरान कर दती है मस्क की नेट वर्थ में उलटफेर

Tesla Inc इंक के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट एक बड़ा ही हैरान कर देनने वाला उलटफेर का नतीजा है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव जीतने के बाद मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में खासा उछाल देखने को मिला था। जिससे उनकी संपत्ति भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंची थी। डोनाल्ड ट्रंप से उनकी करीबी का असर टेस्ला पर भी देखने को मिला था। जिसका दुनियाभर में विरोध हो रहा है। अरबपति सीईओ के ध्रुवीकरण व्यवहार के साथ ही सोशल मीडिया गतिविधि के चलते टेस्ला कारों के संभावित खरीदार ही नहीं प्रमुख मालिक उनकी राजनीति और कंपनी के गिरते ब्रांड से दूरी बनाते नजा आ रहे हैं। दिसंबर 2025 के मध्य में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद से एलन मस्क की कंपनी के शेयरों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वीकेंड में, एलन मस्क ने कहा था कि उन्हें अमेरिका और यूरोप के बीच एक जीरो टैरिफ सिस्टम बनने की उम्मीद है। यह प्रभावी रूप से फ्री ट्रेड जोन भी बनाएगी।

Exit mobile version