Saturday, May 17, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

राजस्थान में वसुंधरा, मप्र में शिवराज, क्या छग में रमन होंगे सीएम फेस,2024 के चुनाव के लिए अहम हैं ये राज्य

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
राजस्थान में वसुंधरा, मप्र में शिवराज, क्या छग में रमन होंगे सीएम फेस,2024 के चुनाव के लिए अहम हैं ये राज्य

Rajasthan Madhya Pradesh Chhattisgarh

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी ने इस साल होने वाले नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। खासतौर पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में बीजेपी विशेष ध्यान दे रही है। इन राज्यों में लोकसभा की 93 सीटें हैं। मप्र और कर्नाटक में बीजेपी सरकार में है, तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार से उसे चुनाव में दो चार होना हैं। 2019 चुनाव में 303 सीटों पर फतह करने वाली बीजेपी के लिए इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव अहम होंगे। दरअसल यहां पार्टी के लिए कम से कम 116 सीटों पर तस्वीर साफ हो सकती है। इनमें भी 93 सीटें केवल चार राज्यों यानी छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से आती हैं। इनमें से दो में भाजपा की सरकार है।

छत्तीसगढ़ सफल नहीं हुए चावल वाले बाबा

छत्तीसगढ़ राज्य में बीजेपी साल 2018 से ही लगातार बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। 90 सीटों में कांग्रेस ने 68 सीटें हासिल कर भाजपा की रमन सिंह सरकार को बाहर कर दिया था। बीते साल हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वह भाजपा की 5वीं लगातार हार थी। इससे पहले भाजपा दंतेवाड़ा, चित्रकूट, मरवाही और खैरागढ़ उपचुनावों में हार मिली थी। ऐसे में रमन सिंह को लेकर संगठन कोई खास उत्साहित नजर नहीं आ रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ में रमन सिंह 2004 से लेकर नवंबर 2018 तक लगातार तीन टर्म सीएम रहे। दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। वहां कांग्रेस की सरकार बन गई। ऐसे में बीजेपी अब छत्तीसगढ़ में किसी नए चेहरे को सामने लाना चाहती है। जो पार्टी के लिए लंबी पारी खेल सके। इसी के साथ यह भी तय है कि किसी नए चेहरे को सामने नहीं लाएगी। इससे पार्टी के भीतर गुटबाजी बढ़ने का खतरा रहेगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव तो मोदी के नेतृत्व में ही होगा। चुनाव नतीजे आने के बाद ही नया चेहरा सामने लाया जाएगा।

Related posts

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

May 17, 2025
Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार हुई

Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार हुई

May 17, 2025

2018 में राजस्थान में मिली हार

200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में भाजपा ने 163 सीटों पर 2013 में जीत हासिल की थी। लेकिन 2018 में कांग्रेस के हाथों हार गई। उस दौरान पार्टी को केवल 73 सीटें मिली थी। हालांकि राज्य में लंबे समय से हर बार सरकार बदलने का सिलसिला चल रहा है। लेकिन सवाल ये है कि क्या इस बार फिर से वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है।हालांकि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साफ संकेत दे भी चुके हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। किसी शख्स को चुनाव में चेहरा नहीं बनाया जाएगा। पार्टी के लिए भी यह बड़ा सियासी संदेश माना जा रहा है। पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद किसी चेहरे को सामने लाएगी। ताकि अगले एक से दो दशक तक राजस्थान में पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट पैदा न होने पाए।

बाबा बालक नाथ बोले-राजे ही पार्टी का चेहरा

राजस्थान के अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनके बयान के बाद राजनीति चर्चा शुरू हो गई है। सांसद बालक नाथ ने कहा- वसुंधरा राजे हमारी नेता हैं, दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। सांसद बालक नाथ ने कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के चेहरे और पार्टी के अन्य नेताओं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमारे साथ है। सांसद बाबा बालक नाथ ने ईआरसीपी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को लेकर राजस्थान की जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत विधानसभा में पीएम मोदी पर आरोप लगा देते हैं, लेकिन 4 साल में वे इसे लेकर पीएम से मिलने नहीं गए।

मप्र 2018 में हारी, 2020 में फिर सत्ता संभाली

साल 2018 में कांग्रेस ने भाजपा के 15 साल के शासन का अंत कर दिया था। 230 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल कर करीबी मुकाबले में भाजपा को हराया था। हालांकि महज दो साल के बाद सिंधिया की बगावत से कांग्रेस की सरकार गिर गई और 2020 में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में बीजेपी की दोबारा सरकार बन गई थी। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैठक कर 2023 चुनाव के लिए रणनीति तैयार की थी। राज्य में सीएम और पूर्व सीएम के बीच सवाल जवाब का सिलसिला चल रहा है। मप्र में अब भी ये बड़ा सवाल सामने है ​कि क्या बीजेपी इस बार भी शिवराज सिंह चौहान चौहान के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। वैसे भी मध्य प्रदेश बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है। जिसे किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से BJP में आए हैं। तब से उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका हर व्यक्ति किसी न किसी पद पर है।

कर्नाटक में बीजेपी के सामने सरकार बचाने की चुनौती

साल 2018 चुनाव में भाजपा कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन 224 सीटों में बहुमत साबित करने में असफल रही थी। उस दौरान कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने गठबंधन की सरकार बनाई थी, लेकिन बड़ी संख्या में विधायक टूटने के बाद सरकार गिरी और बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा ने वापसी की। अब दक्षिण भारतीय राज्य में सियासी तनाव फिर जगह लेता जा रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस राज्य में सक्रियता बढ़ा रही है। वहीं राज्य में भाजपा भी आरक्षण का दांव खेल रही है। खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 136 सीटों का लक्ष्य बनाया है। साथ ही नेतृत्व में खास बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अगुवाई में ही चुनाव मैदान में बीजेपी उतरेगी। कर्नाटक में विधानसभा का अंतिम सत्र शुक्रवार 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। 24 फरवरी तक चलने वाले सत्र के दौरान हाई-वोल्टेज बहस और टकराव होने की उम्मीद है। दो महीने से भी कम समय में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल और सत्तारूढ़ बीजेपी सत्र में अपनी छाप छोड़ना चाहती है।

 

Post Views: 60
Tags: assembly elections in 2024assembly elections of nine statesBJPChhattisgarhKarnatakaMadhya PradeshRajasthanrice wale baba
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

slide 1 to 3 of 3
टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

स्पेशल
Operation Sindoor PM Modi gave this big responsibility to the Congress leaders

ऑपरेशन सिंदूर…पीएम मोदी ने कांग्रेस के इन नेताओं को दी ये बड़ी जिम्मेदारी…थरुर बोले देश हित में वे पीछे नहीं हटेंगे…!

स्पेशल
भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

वीडियो

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 17, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version