Wednesday, October 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

महाकाल लोक के बाद शिवराज सरकार बना रही है एकात्म धाम , ओंकारेश्वर में बनेगी 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा, पीएम मोदी करेंगे अनावरण

महाकाल लोक के बाद शिवराज सरकार बना रही है एकात्म धाम , ओंकारेश्वर में बनेगी 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा, पीएम मोदी करेंगे अनावरण

DigitalDesk by DigitalDesk
May 6, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
महाकाल लोक के बाद शिवराज सरकार बना रही है एकात्म धाम , ओंकारेश्वर में बनेगी 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा, पीएम मोदी करेंगे अनावरण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है. उज्जैन में महाकाल लोक के पहले चरण का निर्माण करवाने के बाद ,अब मप्र सरकार द्वारा खंडवा मेंं ओंकार पर्वत पर एकात्म धाम बनाया जा रहा है. यहां पर 198 करोड़ रुपए की लागत से 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा. प्रदेश की सबसे ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण इसी साल सिंतबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह परिवार के साथ गुरूवार को ओंकारेश्वर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा के निर्माण कार्य की समीक्षा करी.

Related posts

फाइनेंशियल स्ट्रीट फोरम की 2026 वार्षिक बैठक में प्रतिभागियों ने खुलेपन, सहयोग और समावेशिता पर चर्चा की

फाइनेंशियल स्ट्रीट फोरम की 2026 वार्षिक बैठक में प्रतिभागियों ने खुलेपन, सहयोग और समावेशिता पर चर्चा की

October 21, 2026
Daler Mehndi show Uttarakhand

उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का शो… धामी के मंत्री ने मंच पर लगाई दलेर मेहंदी को फटकार

October 21, 2026

प्रतिमा का नाम होगा ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार संग हेलिकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना करी और साधु संतों के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा करी. आपको बता दें कि आदि शंकराचार्य ने तीन बार पूरे देश की परिक्रमा करी थी.उन्होंने दुनिया को एकात्म का पाठ पढ़ाया था, इसलिए इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ वननेस’ नाम दिया गया है. 108 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए 54 फीट का आधार स्तंभ तैयार किया जाएगा जिसका आधा कार्य किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि एकात्म धाम लगभग 2 हजार करोड़ रुपए के बजट से बनने वाली है जिसके बाकी बचे हिस्से का काम दिसंबर 2024 तक पूरा होगा.

एकात्म धाम होगा हाईटेक
स्टैच्यू ऑफ वननेस को आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और MPSTDC के मार्गदर्शन में आकार दिया जा रहा है. इंदौर संभागयुक्त खुद हर हफ्ते प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे है. एकात्म धाम में प्रतिमा के साथ एक संग्रहालय भी बनाया जा रहा है, जो पुराने मंदिरों की स्थापत्य शैली की तर्ज पर होगा. संग्रहालय को हाईटेक बनाया जा रहा है. इसमें 3D होलोग्राम प्रोजेक्शन गैलरी, कलाकृतियां, स्क्रीन थिएटर और ‘अद्वैत नर्मदा विहार’ नाम से वर्चुअल नाव की सवारी की जा सकेगी. लोग आचार्य की शिक्षा को ऑडियो-विजुअल यात्रा के जरिए ग्रहण कर सकेंगे. संग्रहालय में प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र, गुफा मंदिर सहित 35 हजार पेड़ों का वन विहार होगा. प्रशिक्षण केंद्र आचार्य के सिध्दांत को समझाने और साझा करने के केंद्र के तौर पर काम करेगा.

सत्ता में लौटने का तरीका हिंदुत्व
आदि शंकरचार्य की मूर्ति का अनावरण आगामी विधानसभा चुनावों को देंखते हुए भी अहम हो जाता है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस प्रोजेक्ट को‎ जाने-माने संतों की मौजूदगी में देश के सामने ऐसे समय पर रखा है जब कांग्रेस द्वारा बजरंग दल को बैन करने से पूरे देश में बवाल मचा है.हिंदुत्व के कार्ड से बीजेपी मप्र की सत्ता में अपनी वापसी की तरीका देंख सकती है. यह ऐसा मुद्दा है जिस पर बीजेपी को हमेशा फायदा मिला है. अब यह देंखना रोचक होगा कि क्या बीजेपी इस मुद्दे पर वोटरों को साधने में कामयाब हो पाएगी ?

 

Tags: omkareshwarShivraj Singh Chauhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version