Friday, May 16, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

पहाड़ों पर आफत की बारिश, शिमला में भूस्खलन से शिव मंदिर ढहा,50 लोग दबे, 9 की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
August 14, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Shiv temple collapses
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। शिमला और सोलन में बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां शिमला की बात करें तो बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने उसकी चपेट में शिव मंदिर आ गया। बता दें सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे लगभग पचास लोग मलबे में दब गए। जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई। जिनके शव निकाले जा चुके हैं। जबकि दूसरे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

  • पहाड़ी इलाकों में कुदरत का कहर जारी
  • भूस्खलन की चपेट में आया मंदिर
  • मंदिर के मलबे में दबे 50 लोग
  • मलबे से 9 लोगों के निकाले शव
  • हिमाचल के बिलासपुर में फिर भूस्खलन
  • सोलन में भी आफत की बारिश
  • बादल फटने से भारी तबाही
  • सोलन में बादल फटने से 7 लोगों की मौत

कुदरत के कहर से जूझ रहे पहाड़ी राज्य

पहाड़ी राज्यों पर कुदरत का कहर लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आसमान से आफत की बारिश हो रही है। दोनों पहाड़ी राज्य कुदरत के कहर से जूझ रहे हैं। भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसे में दोनों राज्यों में सरकार अलर्ट है। मंडी में ब्यास नदी अपने उफान पर है तो पौड़ी गड़वाल और हरिद्वार में अलखनंदा की लहरें लोगों को डरा रही हैं। बात करें शिमला की तो ये हादसा शिमला के समरहिल इलाके में हुआ है जहां एक शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसके चलते करीब 50 श्रद्धालु मलबे में दब गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई थी।

Related posts

मैन मेड एंड टेक्सटाइल एक्सपो का होगा शुभारंभ…टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को लेकर एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव ने किया ये दावा

मैन मेड एंड टेक्सटाइल एक्सपो का होगा शुभारंभ…टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को लेकर एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव ने किया ये दावा

May 16, 2025
यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने सफाई में क्या कहा?

यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने सफाई में क्या कहा?

May 16, 2025

सोलन में बादल फटा, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। जिले के ममलीग की जडोंण भी बादल फटने से लैंडस्लाइड के बाद दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। जबकि आधा दर्जन लोगों का रेस्क्यू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोलन के ममलीक स्थित धायावला गांव में देर रात बादल फट गया। बादल फटने से पूरा का पूरा गांव मलबे के ढेर में दब गया। मंडी जिले के साथ ही सिरमौर जिले में भी आधा दर्जन लोगों के जगह-जगह मलबे में दबे होने की सूचना मिली है। मंडी के सात मील के पास भी बादल फट गया। जिससे एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों व कुछ घरों को नुकसान हुआ है।

हिमाचल में यहां मची तबाही

बता दें हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भी बादल फटने से तबाही का मंजर दिखाई दिया। कई मवेशी और वाहन बह गए। 25 स्कूली बच्चों को किसी तरह रेस्क्यू किया गया। मंडी में भी भूस्खलन से दो गांवों में लोगों को विस्थापित किया गया है। वहीं बिलासपुर में भी भूस्खलन की घटना सामने आई है। भारी बारिश के चलते बिलासपुर में भाखड़ा डैम खतरे के निशान को पार कर गया। जिससे खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश में भूस्खलन के चलते कुल्लू मनाली जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे से पंडोह के बीच भी कई जगह रास्ते बंद हो गए। सड़कों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते शिमला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाला शिमला-कालका नेशनल हाइवे पर कोटी के पास चक्की मोड़ पर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई।

सीएम सुक्खू ने किया ट्वीट

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है। यहां भारी बारिश के चलते समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। मंदिर के मलबे से अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मलबे को हटाने का काम तत्परता से कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी भी भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जगह जगह लैंडस्लाइड के घटनाए सामने आ रही हैं। लैंडस्लाइड के चलते कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से स्कूल कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने आज सोमवार 14 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

 

Post Views: 50
Tags: 9 deadHimachal Pradeshrescue operation underwayShimlaShiv temple collapses
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने सफाई में क्या कहा?

slide 1 to 3 of 3
यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने सफाई में क्या कहा?

यूपी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने सफाई में क्या कहा?

स्पेशल
बुंदेलखंड में खंड—खंड होती BJP…!कौन कर रहा अंचल में बीजेपी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर काला जादू?.. जानें किस पर लगा आरोप

बुंदेलखंड में खंड—खंड होती BJP…!कौन कर रहा अंचल में बीजेपी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर काला जादू?.. जानें किस पर लगा आरोप

स्पेशल
Congress में शशि थरूर को लेकर कश्मकश जारी

Congress में शशि थरूर को लेकर कश्मकश जारी

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 16, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version