Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें क्या है शिव पूजा में बिल्व पत्र का महत्व…बिल्व पत्र से क्यों प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ…!

DigitalDesk by DigitalDesk
July 31, 2024
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Shiv Puja Sawan Month Bilva Patra Shivling Decoration
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अभी सावन माह चल रहा है। कहते हैं सावन महीने को भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। भगवान शिव की जब भी पूजा की जाती है उसमें बिल्व पत्र का महत्व काफी अधिक होता है। बिल्व पत्तों के बिना शिव पूजा अधूरी ही रहती है। मान्यता है कि बिल्व पत्रों से शिवलिंग का श्रृंगार करने से भोले बाबा जल्द प्रसन्न होते हैं। और भोग लगाते समय भी यदि प्रसाद के साथ बिल्व पत्र रखें जाएं तो यह सोने पर सुहागा जैसा होता है।

  • शिव पूजा में बिल्व पत्र का होता है काफी महत्व
  • बिना बिल्व पत्र अधूरी रहती है भगवान शिव की पूजा
  • ताजे बिल्व पत्र नहीं मिले तो पुराने पत्तों का भी कर सकते हैं उपयोग
  • पुराने बिल्व पत्र को धोकर फिर से शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं
  • बिल्व पत्रों से करना चाहिए शिवलिंग का श्रृंगार
  • भोग लगाते समय भी प्रसाद के साथ रखे जाते हैं बिल्व पत्र

ज्योतिषाचार्यों की माने तो भगवान शिव पूजा में जल के साथ ही बिल्व पत्र अनिवार्य है। शिवलिंग पर चढ़े हुए बिल्व पत्र खाने की परंपरा भी है। बिल्व के सेवन से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

धार्मिक ग्रंथों में मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति जल के साथ सिर्फ बिल्व पत्र ही शिवलिंग पर चढ़ा देता है तो उसे शिव कृपा बहुत जल्दी मिल जाती है। एक पौराणिक कथा के अनुसार एक शिकारी शिकार के लिए बिल्व पत्र के पेड़ पर चढ़ गया था। शिकार की राह देखते समय शिकारी ने अनजाने में ही बिल्व पत्र तोड़कर नीचे फेंकना शुरू कर दिए। पेड़ के नीचे शिवलिंग था, उस शिकारी के फेंके हुए बिल्व पत्र शिवलिंग पर गिर रहे थे। इससे शिव जी प्रसन्न हो गए और उस शिकारी को दर्शन दिए थे। इस वजह से शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाने की महिमा बताई गई है।

बिल्व पत्र से जुड़ी इन बातें रखें खास ध्यान

भगवान शिव की पुजा में खासा महत्व रखने वाले बिल्व पत्र को तोड़ते समय दिन और तिथि का भी खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि जिस तरह तुलसी के पत्ते रविवार को नहीं तोड़े जाते ठीक उसी तरह बिल्व पत्र भी अष्टमी, चतुदर्शी और अमावस्या ही नहीं रविवार को भी बिल्व पत्र नहीं तोड़ना चाहिए। इन दिनों में बिल्व पत्र तोड़ना निषेध माना जाता है।

हालांकि बाजार से खरीदकर लाए गए बिल्व पत्र को आप शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर अर्पित किये गए बिल्व पत्र बासी नहीं होते हैं। यदि आप एक ही बिल्व पत्र को बार-बार स्वच्छ जल से धोकर अगले दिन फिर से शिव की पूजा उपयोग करते हैं तो इसमें कोई दोष नहीं माना जाता, ऐसे बिल्व पत्र को चढ़ाया जा सकता है।

इतना ही नहीं ताजे बिल्व पत्र अगर नहीं मिल रहे हैं तो शिवलिंग पर चढ़े हुए बिल्व पत्र को स्वच्छ जल से धोकर फिर से शिवलिंग पर अर्पित किया जा सकता है। शिवपुराण में बिल्व वृक्ष को शिव जी का ही दूसरा रूप बताया गया है। कई लोग बिल्व पत्र के वृ़क्ष को श्रीवृक्ष भी कहते हैं। बता दें श्रीदेवी लक्ष्मी का ही एक नाम है। यही वजह है कि बिल्व की पूजा से लक्ष्मी जी की भी कृपा हमेशा बनी रहती है।

दैविय वृक्ष कहते हैं इसे

मान्यता है कि बिल्व पत्र के पेड़ की जड़ों में गिरिजा, तने में महेश्वरी, शाखाओं में दक्षायनी और पत्तियों में माता पार्वती, फूलों में मां गौरी और बिल्व के फल में देवी कात्यायनी का वास रहता है। इसी वजह से बिल्व के वृक्ष को दैवीय वृक्ष भी कहा जाता है। बिल्व पत्र स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर में वात, पित्त और कफ नियंत्रित रहता है। बिल्व पत्र पाचक भी होते हैं और पेट में गैस भी नहीं बनने देते, उससे खत्म हो सकती।

Post Views: 539
Tags: #Bilva patra#Shiv Puja#Shivling #Shivalinga #Bhole BabaSawan month
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version