Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

दो टुकड़ों में बंटी शिव ‘सेना’

शिंदे उद्धव फिर आमने सामने

DigitalDesk by DigitalDesk
December 7, 2022
in महाराष्ट्र, राजनीति
0
दो टुकड़ों में बंटी शिव ‘सेना’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दो टूकड़ों में बंटी शिव ‘सेना’

शिंदे उद्धव फिर आमने सामने

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

महाराष्ट्र में दो टूकड़ों में बंट चुकी शिवसेना का एक बार फिर चुनाव निशान भी दो प्रकार के होने वाले हैं। दरअसल सत्ताधारी एकनाथ शिंदे गुट की ओर से अपनी नई पार्टी बालासाहेबांचा शिवसेना यानी बालासाहेब की शिवसेना के लिए तीन चुनाव चिह्नों का प्रस्ताव आयोग को दिया गया है। ये तीन सिंबल हैं ढाल तलवार, पीपल का पेड़ और सूरज। अब यह देखना होगा कि चुनाव आयोग की ओर से कौन सा सिंबल एकनाथ शिंदे की पार्टी को आवंटित किया जाता है। इससे पहले सोमवार को सीएम एकनाथ शिंदे गुट की नई पार्टी के नाम को चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है। एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी का नाम बालासाहेबांचा शिवसेना यानी बालासाहेब की शिवसेना होगा। इसके अलावा उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे होगा। उद्धव ठाकरे गुट को आयोग ने मशाल का चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया है। इधर एकनाथ शिंदे गुट के लिए पार्टी सिंबल आवंटित नहीं किया गया था क्योंकि उनकी ओर से जिन चिह्नों का प्रस्ताव भेजा गया था, वे धार्मिक प्रतीक थे। आयोग का कहना था कि ऐसे सिंबलों का ही प्रस्ताव भेजा जाए, जो धार्मिक प्रतीक न हो। चुनाव आयोग के आदेश के बाद ही एकनाथ शिंदे गुट की ओर से ये तीन नए सिंबलों का प्रस्ताव भेजा है।

उद्धव खेमे के नेताओं पर एफआईआर

वहीं सत्ता से बेदखल होने के बाद उद्धव खेमे की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। उद्धव खेमे के 7 नेताओं को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ बयानबाजी करना महंगा पड़ा। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उसके गुट के 7 नेताओं पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। दरअसल उद्धव खेमे के 7 नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ बयानबाजी की थी। ऐसे में ठाणे पुलिस ने मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इन नेताओं पर शिंदे के समर्थक दत्ताराम गावास की शिकायत पर ये कदम उठाया गया। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है।  पुलिस ने बताया कि इन नेताओं पर एक रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बयानबाजी करने का आरोप है। इस मामले में उद्धव खेमे के विनायक राउतए भास्कर जाधवए सुषमा अंधारे समेत 7 नेताओं पर मामला दर्ज किया है। दरअसल ठाणे में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी द्वारा आयोजित महाप्रबोधन यात्रा में कथित तौर पर ये बयान दिया गया। वहीं इस मामले में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेताओं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को टारगेट करने का आरोप लगाया। उद्धव खेमे के नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने कुछ वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैंए जिन्होंने पिछले दिनों  5 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ठाणे से सांसद राजन विचारे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके करीबियों द्वारा पुलिस पर दबाव डाला जा रहा है।  इसी वजह से उनकी पार्टी के नेताओं पर पुलिस मामले दर्ज कर रही है।

क्या था पूरा मामला

दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के बीच एक बार फिर तलवारें खिंच गईं हैं। शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा आयोजित दशहरा रैलियों में गद्दार बागी बगावत और कटप्पा जैसे शब्दों का जमकर इस्तेमाल किया गया। बता दें जून में महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद दशहरा रैली शिवसेना के दोनों गुटों के लिए शक्ति प्रदर्शन का उचित अवसर थी। शिवाजी पार्क की दशहरा रैली में जहां उद्धव ठाकरे ने शिंदे और उनके समर्थकों को सत्ता के लिए बीजेपी से हाथ मिलाने को लेकर विश्वासघाती बताया गया। इध मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 2019 में शिवसेना बीजेपी गठबंधन को जनादेश मिला था। इसके बाद भी राकांपा कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाकर ठाकरे ने जनता को धोखा दिया था।

ठाकरे बोले-मेरा नाम उद्धव बालासाहेब ठाकरे हैं

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने पने लंबे भाषण के दौरान बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हे किसी से खासकर बीजेपी से हिंदुत्व का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है। बीजेपी वाले तो इस समय शिवसेना की गद्दी चुराने में जुटे हैं। ये ठीक नहीं है। उद्धव ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला। पीएम मोदी तो पाकिस्तान में जाकर केक खाते हैं और वो हिंदुत्व की बात कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उद्धव ने आरएसएस की तारीफ की और कहा उन्होंने मोहन भागवत से बहुत पहले कहा था कि वो राष्ट्रपति बनें। हम उनका सम्मान करते हैं। इस दौरान संघ की ओर से बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा उठाए जाने की भी तारीफ की। उद्धव ने कहा आपलोगों ने पार्टी को आईना दिखाने का काम करते हैं।

Post Views: 270
Tags: Eknath Shinde factionnew party Balasahebancha Shiv Senapeepal treeShiv 'Sena' divided into two partsShiv SenaShiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeraysunthese three symbols are shield swordUddhav Thackeray
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version