शीत्सांग के बाछिंग में भूकंप प्रभावितों के लिए 36 पूर्वनिर्मित घर तैयार, 72 घंटे में बने 60 राहत आवास

चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नागछु जिले के बाछिंग काउंटी में आए 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के
बाद, भूकंप राहत और आपदा राहत कार्यों के लिए सभी पक्षों से बचाव बलों को तत्काल तैनात किया
गया और आपातकालीन आपूर्ति का तेजी से आवंटन किया गया। प्रभावित लोगों को व्यवस्थित तरीके
से पुनर्स्थापित किया गया है, पठार पर 34 पुनर्वास स्थल बनाए गए हैं। जमीन से उठती हुई पूर्वनिर्मित
घरों की कतारें गति और गर्माहट की गवाह हैं, जो आपदाग्रस्त लोगों के लिए एक सुरक्षित और
गर्मजोशी भरा आश्रय स्थल बन जाती हैं।

छिएटांग गाँव बाछिंग काउंटी के गांगछिए टाउनशिप का सबसे दूरस्थ गाँव है। 29 अक्टूबर की दोपहर
को, सभी पक्षों के निर्माणकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों की बदौलत, गाँव में सभी 36 पूर्वनिर्मित घरों को
स्थापित किया गया। बाद में गांगछिए टाउनशिप के छिएटांग गांव के ग्रामीण जल्द ही सुरक्षित
और स्थिर अस्थायी आवासों में स्थानांतरित हो जाएंगे।

गौरतलब है कि आपदा के बाद, कई विभाग उक्त स्थल पर पहुंचे और भीषण ठंड का सामना करते
हुए समय की कमी से जूझते हुए काम शुरू किया। दिन-रात काम करते हुए, भूकंप प्रभावित क्षेत्र में
आपदा राहत के लिए तैयार किए गए 60 पूर्वनिर्मित घरों का पहला बैच भूकंप के बाद 72 घंटों के भीतर
पूरा हो गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version