Sunday, November 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

APEC मेजबान शनचन में रोज 5,100 टन कचरे से बनती है 32 लाख यूनिट बिजली, जानिए चीन का अनोखा मॉडल

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2026
in मुख्य समाचार
0
APEC मेजबान शनचन में रोज 5,100 टन कचरे से बनती है 32 लाख यूनिट बिजली, जानिए चीन का अनोखा मॉडल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

APEC 2026 के मेज़बान शहर शनचन का नारा है, शनचन में मिलें, चमत्कार देखें। सुधार,
खुलेपन और नवाचार के लिए मशहूर यह शहर आज एक और खास उपलब्धि के कारण लोगों का
ध्यान खींच रहा है। यह है कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उसका हरित मॉडल।
किसी भी शहर की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को उसके कचरा प्रबंधन के तरीके से भी समझा जा
सकता है। इसी कड़ी में शनचन के लोंगकांग इको-पार्क में हरियाली से घिरी एक ऐसी इमारत है, जो
देखने में किसी सामान्य इमारत जैसी लगती है, लेकिन वास्तव में यह चीन के सबसे बड़े कचरे से
बिजली बनाने वाले संयंत्रों में से एक है। यह संयंत्र करीब दो करोड़ की आबादी वाले शनचन शहर की
जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है। यहां हर दिन लगभग 5,100 टन घरेलू कचरे का
निपटान किया जाता है, जो शहर के कुल घरेलू कचरे का करीब एक-चौथाई हिस्सा है।
खास बात यह है कि यहां कचरे को केवल नष्ट नहीं किया जाता, बल्कि उससे बिजली भी पैदा की
जाती है। संयंत्र की छह भस्मीकरण लाइनें और तीन जनरेटर मिलकर हर दिन औसतन करीब 32
लाख यूनिट बिजली पैदा करते हैं। इतनी बिजली से लगभग 10 हजार परिवारों की एक महीने की
जरूरत पूरी की जा सकती है। वहीं, इस संयंत्र का सालाना बिजली उत्पादन करीब 120 करोड़ यूनिट
है।

इसके साथ ही, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी यहां कड़े इंतजाम किए गए हैं। संयंत्र में सात चरणों
वाली फ्लू गैस शुद्धिकरण प्रणाली लगातार काम करती है। इसके जरिए निकलने वाली गैस में
मौजूद प्रदूषकों को कई चरणों में साफ किया जाता है। इतना ही नहीं, कचरे को जलाने के बाद बचने
वाले स्लैग का भी दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। इसे छांटने और संसाधित करने के बाद सड़क
निर्माण और अन्य निर्माण सामग्री तैयार करने में उपयोग किया जाता है।

Related posts

पेइचिंग में अंतरराष्ट्रीय मंच का आयोजन, 80 से अधिक देशों के 650 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

पेइचिंग में अंतरराष्ट्रीय मंच का आयोजन, 80 से अधिक देशों के 650 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

November 22, 2026
हाइड्रोजन ट्रेन में धुआं नहीं, LNG ट्रेन से सालाना करीब ₹24 लाख की बचत; जानिए दोनों तकनीकों में कितना अंतर

हाइड्रोजन ट्रेन में धुआं नहीं, LNG ट्रेन से सालाना करीब ₹24 लाख की बचत; जानिए दोनों तकनीकों में कितना अंतर

November 22, 2026

इस तरह यह परिसर सिर्फ एक औद्योगिक संयंत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक खुले इको-
पार्क के रूप में भी विकसित किया गया है। कभी जिस तरह की औद्योगिक सुविधा के आसपास
लोग जाने से कतराते थे, आज वही जगह हरियाली से घिरे विश्राम स्थल और पर्यावरण से जुड़ी
जानकारी हासिल करने के केंद्र के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #APEC2026 #Shenzhen #China #WasteManagement #WasteToEnergy #GreenEnergy #Environment
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version