Monday, March 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन…पति समेत चार लोगों के बयान दर्ज…मौत की वजह पर सस्पेंस कायम..जानें क्या था जरीवाला का ग्वालियर से संबंध…

DigitalDesk by DigitalDesk
June 28, 2025
in Uncategorized
0
Shefali Jariwala who ruled the hearts of fans as Kanta Laga Girl passed away untimely
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Shefali Jariwala Death : कांटा लगा गर्ल के नाम से फैंस के दिलों पर राज करने वाली शेफाली जरीवाला का असमय निधन हो गया। अब वे इस दुनिया में नहीं हैं। बताया जाता है कि 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके पति और मां बहुत आहत हैं,उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जरिवाला के फैंस और सेलेब्स भी सदमे में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शेफाली की सांस थम चुकी थी। डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मुंबई पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीम देर रात से ही शेफाली के घर पर जांच कर रही है। कहते हैं कभी-कभी कुछ चेहरे सिर्फ एक गाने से अमर हो जाते हैं, लेकिन उनका जीवन कहीं अधिक गहरा और प्रेरणादायक होता है। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक चमकदार और यादगार शख्सियत शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 42 वर्ष की आयु में उनका अचानक निधन न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि लाखों प्रशंसकों के लिए ऐसा सदमा है।

2002 में रिलीज हुआ था म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

साल 2002 में रिलीज़ हुआ म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” जब देशभर में वायरल हुआ, तो उसी के साथ एक नाम भी लाखों दिलों में घर कर गया — शेफाली जरीवाला। नीली डेनिम, नथ और बोल्ड एक्सप्रेशन के साथ उनका अंदाज़ भारतीय पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया। लोग उन्हें प्यार से “कांटा लगा गर्ल” कहने लगे। लेकिन शेफाली ने खुद को सिर्फ एक आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अपने अभिनय कौशल, आत्मविश्वास और विचारशील करियर चुनावों से ये सिद्ध किया कि वे सिर्फ एक लुक या एक गाने से कहीं ज्यादा हैं।

पति पराग त्यागी की स्थिति
शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी को बेहद टूटे हुए और भावुक हालत में अस्पताल से निकलते देखा गया।मीडिया के कैमरों से बचने की कोशिश करते हुए उन्होंने अपने चेहरे को हाथों से ढक लिया। उनकी अंतिम इंस्टाग्राम स्टोरी, जो 13 घंटे पहले पोस्ट की गई थी, जिम की मिरर सेल्फी थी जिसमें वे अपने शरीर को फ्लॉन्ट कर रहे थे – इस पोस्ट को देखकर फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए हैं।

कौन थीं शेफाली जरीवाला?

2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने “कांटा लगा” म्यूजिक वीडियो से जबरदस्त पहचान बनाई।
उनके बोल्ड लुक और परफॉर्मेंस ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ की उपाधि दिलाई।
शेफाली ने बॉलीवुड की आम चमक-दमक वाली राह पर चलने की बजाय अपने करियर को सोच-समझकर और सलेक्टिव तरीके से आगे बढ़ाया।
वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आई थीं और अपनी शालीनता और स्पष्टता के लिए पसंद की गई थीं। बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शोज़ में अपनी गरिमामयी मौजूदगी से उन्होंने यह साबित किया कि सेलिब्रिटी होना केवल ड्रामा से नहीं, बल्कि शांति, संवेदना और स्पष्टता से भी होता है। वे ना सिर्फ खूबसूरत थीं, बल्कि बेहद समझदार, निडर और आत्मनिर्भर भी थीं।

एक साथी, एक प्रेमिका, एक पत्नी

शेफाली की दूसरी शादी एक्टर पराग त्यागी से हुई थी। दोनों की जोड़ी को अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जाता था। एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्यार की मिसाल के तौर पर। शेफाली की अचानक मौत ने पराग को भीतर तक तोड़ दिया है। उनकी आंखों में बहते आंसू और झुका हुआ चेहरा उस शून्यता को बयां करता है। जिसे शब्द नहीं भर सकते। 27 और 28 जून की रात, एक कार्डियक अरेस्ट ने हमें एक तेजस्वी आत्मा से हमेशा के लिए दूर कर दिया।

ग्वालियर की बहू रहीं थीं शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला का ग्वालियर से भी जुड़ाव रहा है। उनकी पहली शादी ग्वालियर में हुई थी। शेफाली की पहली शादी मशहूर संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स में से एक हरमीत सिंह से हुई थी। हरमीत सिंह, ग्वालियर के प्रसिद्ध लिकर कारोबारी गुलजार सिंह के बेटे हैं। इसी कारण शेफाली कुछ समय के लिए ग्वालियर की बहू भी रहीं। यह शादी करीब चार साल चली और वर्ष 2009 में तलाक हो गया।

शादी और तलाक का असर
इस रिश्ते में कई निजी समस्याएँ और विवाद सामने आए थे। तलाक के बाद शेफाली ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया में भी यह स्वीकार किया था कि यह रिश्ता उनके लिए “मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी तोड़ने वाला” था। इस अनुभव के कारण उन्होंने एक समय प्यार और रिश्तों से दूरी बना ली थी।

दूसरी पारी – पराग त्यागी के साथ जीवन
ग्वालियर के हरमीत सिंह से तलाक के बाद शेफाली की जिंदगी में टीवी एक्टर पराग त्यागी आए। जिनसे उन्होंने दोबारा शादी की और एक खुशहाल और स्थिर जीवन बिताया। पराग और शेफाली की जोड़ी सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय रही।

एक कलाकार, जिसने संघर्षों से खुद को तराशा

शेफाली का जीवन इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक महिला सामाजिक दबाव, रिश्तों में हिंसा और असफलता से उबरकर खुद को फिर से खड़ा कर सकती है और सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जी सकती है। उनकी कहानी सिर्फ ग्लैमर की नहीं, बल्कि संघर्ष, पुनर्जन्म और आत्मसम्मान की भी कहानी है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 361
Tags: #Kanta Laga Girl passed away#Shefali Jariwala
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार
US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version