संसद में BJP संग खड़े दिखे शशि थरूर, नए बिल पर प्रियंका गांधी ने बोला जोरदार हमला

कांग्रेस सांसद शशि थरूर Shashi Tharoor, Member of Parliament और कांग्रेस की दूरियां एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। शशि थरूर अब सदन के अंदर भी बीजेपी के ही साथ नजर रहे हैं। संसद में सरकार ने केंद्रशासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के संबंध में आने वाले बिल पर सरकार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। हांलाकि बिल को अभी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में भेजा गया है। लेकिन थरूर इस मसले पर सरकार से सहमत दिखाई दिए।

थरूर को ये सामान्य ज्ञान की बात लगती है
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक निजी टीवी चैनल को इटंरव्यू देते हुए बिल का समर्थन किया। थरूर ने कहा कि अगर आप तीन दिन जेल रहकर आएं और फिर भी आप मंत्री बने रहे ये सामान्य ज्ञान की बात है। थरूर के इस बयान के साथ एक बार फिर थरूर और कांग्रेस के मतभेद खुलकर सामने आ गए।

प्रिंयका गांधी ने किया जमकर विऱोध
हांलाकि बिल अभी संसदीय कमेटी में भेजा गया है लेकिन बिल को लेकर विपक्ष विरोध कर रह है। इसमें सबसे ज्यादा हंगामा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने किया। प्रियंका गांधी ने बिल को संविधान विरोधी बताया। उनका कहना है कि ऐसे तो किसी भी मुख्यमंत्री को झूठे केस में फंसाकर 30 दिन जेल में रखा जाएगा और फिर वह मुख्यमंत्री नहीं रहेगा।

क्या प्रावधान है नए बिल में
नए बिल को 130 संविधान संशोधन के तहत पेश किया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री और अगर कोई मंत्री की भी गिरफ्तारी होती है । ऐसे में अगर वो तीस दिन तक न्यायिक हिरासत में रहता है तो उसे 31 दिन इस्तीफा देना होगा और इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में उस बर्खास्त किया जा सकता है।

Exit mobile version