Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: 9 सितंबर को होगा मतदान…शशि थरूर बोले—‘NDA का ही होगा अगला उपराष्ट्रपति…जानें कांग्रेस को क्यों लगी मिर्च

DigitalDesk by DigitalDesk
August 3, 2025
in स्पेशल
0
Shashi Tharoor said NDA will have the next Vice President Know why Congress is upset
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: 9 सितंबर को होगा मतदान…शशि थरूर बोले—‘NDA का ही होगा अगला उपराष्ट्रपति…जानें कांग्रेस को क्यों लगी मिर्च

शशि थरूर की बेबाक टिप्पणी से कांग्रेस में हलचल! बोले- बहुमत एनडीए के पास, नतीजा तय

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

भारत में उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि अगले माह 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया जायेगा। बता दें जगदीप धनखड़ के हालिया इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हो गया है और चुनाव आवश्यक हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का बयान सामने आया है, जिसने देश की सियासी फिजा में हलचल मचा दी है।

शशि थरूर ने साफ शब्दों में कहा कि अगला उपराष्ट्रपति सत्तारूढ़ एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) से ही होगा क्योंकि संसद में उसका स्पष्ट बहुमत है। इस बयान से विपक्षी खेमे खासकर कांग्रेस के भीतर खलबली मचना स्वाभाविक है, क्योंकि थरूर ने विपक्ष की संभावित हार को खुले तौर पर स्वीकार कर लिया है।

क्या बोले शशि थरूर?

एक मीडिया संवाद के दौरान जब थरूर से पूछा गया कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन हो सकता है, तो उन्होंने कहा “कोई अंदाजा नहीं है कि व्यक्ति कौन होगा, लेकिन यह तय है कि वह सत्तारूढ़ दल द्वारा नामित होगा। चूंकि इस चुनाव में केवल सांसद वोट डालते हैं, और संसद में बहुमत एनडीए के पास है, इसलिए नतीजा पहले से ही तय जैसा है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्य विधानसभाएं भाग नहीं लेतीं, अतः वोटिंग पूरी तरह से लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों द्वारा की जाती है। थरूर के इस बयान को कांग्रेस के भीतर के एक “सच को स्वीकार करने” के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे पार्टी लाइन से हटकर बयान मान रहे हैं।

कांग्रेस में पड़ सकती है खलबली

शशि थरूर का बयान कांग्रेस के लिए असहज करने वाला हो सकता है। जहां एक ओर पार्टी पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन और विपक्षी एकजुटता की बातें कर रही है, वहीं थरूर का यह बयान एक तरह से यह स्वीकार कर रहा है कि संसद के भीतर विपक्ष अभी भी कमजोर है और एनडीए की पकड़ मजबूत है। यह भी गौरतलब है कि थरूर पिछले कुछ समय से पार्टी के अंदर अपने स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना हो या फिर विदेश नीति पर भिन्न दृष्टिकोण, थरूर कई बार कांग्रेस नेतृत्व से अलग राय रखते आए हैं। उनके इस बयान को भी इसी रुझान के तौर पर देखा जा रहा है।

चुनाव की प्रक्रिया और तारीखें

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक अप्रत्यक्ष निर्वाचन होता है, जिसमें केवल संसद के सदस्य (लोकसभा और राज्यसभा) ही वोट डालते हैं। राज्य विधानसभा या आम जनता का इसमें कोई दखल नहीं होता।

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 7 अगस्त 2025

नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025

नामांकन की जांच: 22 अगस्त 2025

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2025

मतदान की तिथि: 9 सितंबर 2025

मतगणना और परिणाम: मतदान के दिन यानी 9 सितंबर को ही

एनडीए का प्रत्याशी कौन?

हालांकि अभी तक एनडीए या विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) की ओर से किसी उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार एनडीए इस बार एक अनुभवी, सर्वमान्य और गैर-विवादित चेहरे को आगे लाने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष की ओर से भी कुछ नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन एकमत बनाना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

उपराष्ट्रपति की भूमिका

भारत के उपराष्ट्रपति न केवल देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी होते हैं, बल्कि राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। ऐसे में संसद के उच्च सदन में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। संसदीय गरिमा, अनुशासन और संतुलन बनाए रखने में उनकी निर्णायक भूमिका होती है। शशि थरूर का बयान चाहे जैसे भी लिया जाए, लेकिन यह साफ है कि उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एकतरफा होता नजर आ रहा है। जब तक संसद में संख्याबल नहीं बदलता, तब तक इस प्रकार के चुनाव में विपक्ष की राह आसान नहीं होगी। अब देखना यह है कि एनडीए किस नाम को सामने लाता है और विपक्ष उसके मुकाबले किसे खड़ा करता है। राजनीति की इस शतरंज में अगली चाल अब सत्तारूढ़ गठबंधन के हाथ में है।…( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 173
Tags: #Know why Congress is upset#NDA will have the next Vice President#Vice Presidential Election 2025#Voting will be held on 9th SeptemberShashi Tharoor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version